एक्सप्लोरर

ENGvsWI: बेयरस्टो-स्टोक्स ने दिलाई पहले वनडे में इंग्लैंड को शाही जीत


ENGvsWI: बेयरस्टो-स्टोक्स ने दिलाई पहले वनडे में इंग्लैंड को शाही जीतसौजन्य: AFP

नई दिल्ली/मैनचेस्टर: जॉनी बेयरस्टो के दर्शनीय शतक और बेन स्टोक्स की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से इंग्लैंद ने वेस्टइंडीज़ को पहले वनडे में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. टी20 में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ वनडे सीरीज़ खेलने आई वेस्टइंडीज़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. खराब मौसम के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया और इसे 42 ओवर का कर दिया गया. 


लेकिन वेस्टइंडीज़ की टीम का कोई भी बल्लेबाज़ अपनी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया. ओपनिंग में क्रिस गेल ने तूफानी अंदाज में शुरूआत करके 27 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाये जबकि शाई होप ने 35 रन का योगदान दिया. अंत में जेसन होल्डर ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली. इन तीनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज़ रंग में नज़र नहीं आया. इनकी पारियों की मदद से वेस्टइंडीज़ की टीम 42 ओवरों में महज़ 204 रन बनाने में कामयाब रही. 


वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. 


42 ओवरों में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए मैच में किसी भी पल मुश्किल नहीं रही. ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने अपने बल्ले का ऐसा दम दिखाया कि नाबाद शतक लगाकर टीम को जिताकर ही दम लिया. 


बेयरस्टो के अलावा कप्तान जो रूट ने 54 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने शुरूआती विकेट गिरने के बाद बेयरस्टो के साथ 125 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई. अंत में बेन स्टोक्स के साथ मिलकर बेयरस्टो ने 31वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिला दी. 


इससे पहले बेन स्टोक्स ने गेंदबाज़ी में भी हाथ दिखाते हुए 43 रन खर्चकर 3 विकेट भी चटकाए थे. इसके अलावा क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने भी 2-2 विकेट चटकाकर वेस्टइंडीज़ की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget