एक्सप्लोरर

ENGvsSA: जीत से 6 विकेट दूर इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका पर मंडराया हार का खतरा


ENGvsSA: जीत से 6 विकेट दूर इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका पर मंडराया हार का खतरा

लंदन: इंग्लैंड से मिले 492 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर 117 रन बनाकर खेल रही है. इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले में जीत से 6 विकेट दूर है. जबकि साउथ अफ्रीकी टीम को सीरीज़ में बने रहने के लिए इस आज आखिरी दिन अपने बल्ले का दम दिखाना होगा. 


जॉनी बेयरस्टा के तेजतर्रार अर्धशतक से इंग्लैंड ने आज यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन चाय तक दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 492 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके बाद आखिरी सेशन में बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ्रीकी टीम को स्टोक्स, जोन्स और ब्रॉड ने एक के बाद एक 4 झटके देकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली. चौथे दिन आखिरी सेशन में डीन एल्गर को छोड़ कोई भी अन्य बल्लेबाज़ नहीं चल सका और टीम में मुश्किल में फंस गई. 


इंग्लैंड की टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 6 विकेटों की दरकार है. जबकि साउथ अफ्रीकी टीम को मुश्किल 375 रन चाहिए. इससे पहले कप्तान जो रूट ने चाय से पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी आठ विकेट पर 313 रन पर घोषित कर दी थी.


चौथी पारी में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 2002-03 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट जोन्स में सात विकेट पर 418 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.


द ओवल में चौथी पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकार्ड भारत के नाम है जिसने 1979 में सुनील गावस्कर के दोहरे शतक की बदौलत आठ विकेट पर 429 रन बनाकर मैच ड्रा कराया था.


इंग्लैंड की ओर से बेयरस्टा ने 63 रन की पारी खेली. इससे पहले स्पिनर केशव महाराज ने चाय के बाद चार गेंद के भीतर पदार्पण कर रहे टाम वेस्ले (59) और रूट (50) को पवेलियन भेजा. पहली पारी के शतकवीर बेन स्टोक्स ने भी 31 रन की पारी खेली. बेयरस्टा ने 58 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा. पदार्पण कर रहे टोबी रोलैंड जोन्स ने भी दो छक्कों की मदद से 19 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए.


इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 74 रन से की. टीम ने सुबह के सत्र में कीटन जेनिंग्स का विकेट गंवाया. दक्षिण अफ्रीका में जन्में और पले बढ़े जेनिंग्स पिछली पांच पारियों में सिर्फ एक बार दोहरे अंक में पहुंचे थे लेकिन आज उन्होंने 48 रन बनाए. उन्होंने तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की उछाल लेती गेंद पर गली में क्रिस मौरिस को कैच थमाया. जेनिंग्स ने 78 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके जड़े और वेस्ले के साथ 62 रन जोड़े.


वेस्ले ने तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल पर चौके के साथ 119 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स
कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
RCB vs GT Final Live Streaming: इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स
इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget