एक्सप्लोरर

क्रिकेट पर कोरोना का कहर जारी, होटल में कोविड 19 के मामले आने के बाद यह सीरीज हुई रद्द

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट को नुकसान पहुंचना जारी है. होटल के स्टाफ के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई.

कोरोना वायरस ने एक बार फिर से क्रिकेट पर भारी कहर बरपाया है. कोविड 19 की वजह से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज को रद्द कर दिया गया है. दोनों टीम केपटाउन के जिस होटल में ठहरी थी वहां कोविड 19 के दो मामले पाए गए. इसके बाद दोनों ही टीमों के कुछ सदस्य भी कोविड 19 की चपेट में आ गए और सीरीज को रद्द करने का फैसला किया गया.

सीरीज रद्द करने का फैसला इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर किया. दोनों बोर्ड ने बयान जारी करके कहा कि ''दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाना था लेकिन मैच की सुबह दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया जिसके कारण उसे रविवार तक स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद पहला वनडे रविवार को रद्द कर दिया क्योंकि पता चला कि होटल स्टाफ के दो सदस्य भी कोविड-19 से संक्रमित हैं.

सोमवार को रद्द हुई सीरीज

फिर इंग्लैंड की टीम ने नये सिरे से टेस्ट करवाए गए. इंग्लैंड टीम के दो सदस्य भी कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए गए. ईसीबी ने इसके बाद सीरीज के आयोजन को लेकर डॉक्टर्स की टीम के साथ बात की.

ईसीबी और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका दोनों को बाकी दो वनडे मैचों के आयोजन की उम्मीद थी लेकिन सोमवार को वनडे सीरीज रद्द होने के साथ ही इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका दौरा भी खत्म करने का फैसला लिया गया.

ईसीबी और सीएसए ने कहा कि वे प्रभावी तौर पर तब तक श्रृंखला को स्थगित कर रहे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में दोबारा यह सीरीज खेलने की संभावना से इंकार नहीं किया है. ईसीबी ने कहा, ''हम हमेशा कहते रहे हैं कि हमारे खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ही सबसे महत्वपूर्ण है. मौजूदा हालात चिंताजनक हैं और इसे हालात में सीरीज का आयोजन नहीं हो सकता है.''

इंग्लैंड की टीम नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंची थी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का सफल आयोजन हुआ जिसे इंग्लैंड 3-0 से अपने नाम करने में कामयाब रही.

IND Vs AUS: टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी, स्टार खिलाड़ी का पहले टेस्ट से बाहर रहना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget