एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट लेकर पलटा पासा

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वहीं मोईन अली ने 34, जेसन रॉय ने 41, लियाम लिविंगस्टोन ने 27 और क्रेग ओवरटन ने 32 रनों की पारी खेली.

England vs India, 3rd ODI Emirates Old Trafford, Manchester: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 260 रनों का लक्ष्य दिया. दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 45.5 ओवरों में 259 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वहीं मोईन अली ने 34, जेसन रॉय ने 41, लियाम लिविंगस्टोन ने 27 और क्रेग ओवरटन ने 32 रनों की पारी खेली. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने कमाल कर दिया. हार्दिक ने 7 ओवर में 3 मेडन के साथ सिर्फ 24 रन देकर चार विकेट चटकाए. वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं युजवेंद्र चहल को भी 3 विकेट मिले.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए. इससे पहले, मैच के दूसरे ओवर में सिराज ने जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद, खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (41) को पांड्या ने पंत के हाथों कैच आउट कराया. वहीं, पांड्या ने अपने अगले ओवर में बेन स्टोक्स (27) को अपना शिकार बनाया, जिससे इंग्लैंड ने 13.2 ओवर में 74 रनों पर चार विकेट खो दिए.

लड़खड़ाती पारी को कप्तान जोस बटलर और मोईन अली ने संभालने का प्रयास किया. इस बीच, दोनों ने धैर्यपूर्वक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया. कप्तान बटलर ने 21.3 ओवर में चहल की गेंद पर छक्का मारकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन 27.1 ओवर में जडेजा की गेंद पर मोईन (34) चलते बने, जिससे उनके और कप्तान बटलर के साथ 84 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया. इंग्लैंड की आधी टीम 149 रनों पर पर वापस लौट गई.

छठे नंबर पर आए लियाम लिविंगस्टोन ने बटलर के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच, बटलर ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, दोनों ने टीम के लिए तेजी से रन बटोरे, लेकिन 37वें ओवर में पांड्या ने लिविंगस्टोन (27) और कप्तान बटलर (60) को जडेजा को कैच आउट कराया, जिससे इंग्लैंड को 199 रनों पर सातवां विकेट गिरा.

इसके बाद, डेविड विली और क्रेग ओवरटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचा दिया, लेकिन 44वें ओवर में चहल ने विली (18) को पवेलियन भेज दिया. वहीं, चहल ने क्रेग (32) और रीस टॉपली (0) को आउट कर इंग्लैंड को 45.5 ओवर में 259 रनों पर समेट दिया.

यह भी पढ़ें : 

IND vs ENG: आशीष नेहरा ने की ऋषभ पंत की जमकर तारीफ, बताया टीम इंडिया का बड़ा एसेट

Commonwealth Games 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: ओ रोमियो’ रिलीज़ से पहले बड़ा खुलासा: तमन्नाह–विक्रांत ने बिना फीस किया काम
Seher Hone Ko Hai:😮 प्यारी नोक-झोंक या बढ़ती दूरियां? Mahid ने कह दी चुभने वाली बात (10-02-2026)
T-20 World Cup: पैसों के लालच में झुका पाकिस्तान, मैच से पहले ही सरेंडर? ABPLIVE
Faridabad Jail Shocker: राम मंदिर साजिश का आरोपी जेल में ढेर, Rohit Godara गैंग का दावा |ABPLIVE
Tax Rules अब हुए Easy, न रहेगा Pressure न कोई Panic | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
इंदिरा गांधी जैसा लुक लेकर बुरी फंसी कंगना? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
इंदिरा गांधी जैसा लुक लेकर बुरी फंसी कंगना? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
PF अकाउंट से निकालना है पैसा लेकिन भूल गए UAN नंबर, 2 मिनट में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
PF अकाउंट से निकालना है पैसा लेकिन भूल गए UAN नंबर, 2 मिनट में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget