एक्सप्लोरर

इंग्लैंड या टीम इंडिया? कौन जीत सकता है टेस्ट सीरीज, आ गया सौरव गांगुली का बड़ा बयान

India Vs England: जसप्रीत बुमराह हेंडिग्ले में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट का हिस्सा थे. पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट भी लिए थे. लेकिन, बर्मिंघम टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दिया गया था.

India Vs England:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि बर्मिंघम टेस्ट में जीत के बाद भी सीरीज के परिणाम के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. अभी 3 मैच बचे हुए हैं, जो परिणाम तय करेंगे.

भारत की बर्मिंघम टेस्ट में जीत के साक्षी रहे सौरव गांगुली स्वदेश लौट आए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. साथ ही कहा कि आगे के मैचों में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. लेकिन, सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं, इसलिए परिणाम के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

गांगुली ने कहा कि अगला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाना है।. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम पिछले 2 मैचों की तरह इस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करेगी. साथ ही, उम्मीद करता हूं कि टीम 20 विकेट लेने में भी कामयाब रहेगी, जिससे जीत आसान हो.

पूर्व कप्तान ने कहा कि अगले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह भी टीम में आ जाएंगे. इससे हमारी गेंदबाजी और भी मजबूत हो जाएगी और हम इंग्लैंड के 20 विकेट आसानी से ले सकेंगे.

जसप्रीत बुमराह हेंडिग्ले में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट का हिस्सा थे. पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट भी लिए थे. लेकिन, बर्मिंघम टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दिया गया था.

सिराज और आकाश दीप ने बर्मिंघम टेस्ट में बुमराह की कमी नहीं खलने दी और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई. सिराज ने पहली पारी में 6 और आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट सहित मैच में कुल 10 विकेट लिए थे.

गांगुली भारतीय क्रिकेट के सर्वाधिक सफल बल्लेबाज और कप्तानों में शामिल रहे हैं. गांगुली की कप्तानी में ही भारत ने विदेशों में टेस्ट जीतने के सिलसिले की शुरुआत की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget