एक्सप्लोरर

AUSvENG: एशेज़ सीरीज़ को 4-0 से जीतने से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया

अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मैच में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बनाए हैं.

सिडनी: अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मैच में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बनाए हैं. कप्तान जोए रूट (42) और जॉनी बेयरस्टॉ (17) नाबाद हैं.

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट खोकर 649 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके आधार पर इंग्लैंड 210 रन पीछे है.

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को दिन का पहला झटका मार्क स्टोनमैन के रूप में लगा. उन्हें मिशेल स्टॉर्क ने खाता खोलने का मौका दिए बगैर पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा.

इसके बाद, नाथन लॉयन ने एलिस्टर कुक (10) को भी 15 के कुलयोग पर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. कुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी संभालने उतरे कप्तान रूट और जेम्स िंवंसे (18) ने 28 रन ही जोड़े थे कि पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ के हाथों विंसे को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.

रूट ने इसके बाद डेविड मलान (5) के साथ 25 रन जोड़कर टीम को 68 के स्कोर तक पहुंचाया था कि लॉयन ने मलान को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड का चौथा विकेट भी गिरा दिया.

कप्तान रूट ने इसके बाद किसी तरह पारी को संभालते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई और विकेट गंवाए बेयरस्टॉ के साथ 25 रनों की साझेदारी कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया.

इस पारी में आस्ट्रेलिया के लिए लॉयन ने दो विकेट लिए, वहीं स्टॉर्क और कमिंस को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले, अपने तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 479 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श (156) और मिशेल मार्श (101) ने 169 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की और टीम को 544 के स्कोर तक पहुंचाया. टॉम कुरान ने इस स्कोर पर मिशेल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. मिशेल ने 141 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के लगाए.

शॉन ने इसके बाद टिम पेने (नाबाद 38) के साथ 52 रन जोड़े, लेकिन स्टोनमैन ने शॉन को रन आउट कर आस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिराया. शॉन ने 291 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके जड़े.

टिम का साथ देने आए मिशेल स्टॉर्क (11) ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 613 के कुल स्कोर पर मोइन अली की गेंद पर विंसे के हाथों लपके गए.

स्टॉर्क के आउट होने के बाद टिम ने कमिंस (नाबाद 24) के साथ 36 रनों की साझेदारी की और टीम को 649 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी. टिम और कमिंस नाबाद रहे.

इस पारी में इंग्लैंड के लिए अली ने दो विकेट लिए, वहीं कुरान, क्राने, स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
LIVE: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget