एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने किया अपना सबसे बड़ा रन चेज़, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

इंडिया ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 336 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. जानिए मैच में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे.

India vs England 2nd ODI: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. अब कल यानी रविवार को खेले जाने तीसरे और अंतिम मैच से पहले फाइनल वाली स्थिति बन गई है.

भारत ने इंग्लैंड के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 43.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैड ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है. आइये जानते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे.

इंग्लैंड ने हासिल किया वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य

दूसरे मुकाबले में भारत से मिले 337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने शुरुआत से भारतीय गेंदबाजों को दबाव बनाए रखा और मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले. जेसन रॉय (55) और जॉनी बेयरस्टो (124) के बीच पहले विकेट के लिए ही 110 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद बेन स्टोक्स (99) और बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी कर मैच भारत से छीन लिया. वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का यह सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

कोहली ने बनाए ये नायाब ोरिकॉर्ड

भारतीय कप्तान ने इस मैच में 79 बॉल्स में 66 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन नंबर पर खेलते हुए 10,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया. ऐसा करने वाले विराट कोहली दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सिर्फ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ही यह कारनामा कर सके थे. पोंटिंग ने तीन नंबर पर खेलते हुए 12,662 रन बनाए हैं.

इसके अलावा कोहली ने वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने 150 मैच में 5416 रन बनाए थे. वहीं कोहली के नाम अब 5442 रन हो गए हैं.

पंत ने अपने नाम किया ये बड़ा कीर्तिमान

ऋषभ पंत ने 40 गेंदो में 77 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के निकले. वह इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और भारत के एम एस धोनी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छह-छह छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें- 

IND Vs ENG: आलोचना करने वाले लोगों पर जमकर बरसे केएल राहुल, बोले- जवाब देना जरूरी था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget