एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आलोचना करने वाले लोगों पर जमकर बरसे केएल राहुल, बोले- जवाब देना जरूरी था

IND Vs ENG: केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा था. लेकिन वनडे सीरीज में राहुल ने शानदार वापसी करते हुए शतक जमाया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इंडिया ने हालांकि केएल राहुल के 108 रन की बदौलत इंग्लैंड के सामने 336 रन की बड़ी चुनौती रखी थी. अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाने के बाद राहुल ने कहा कि वह उन लोगों को नजरअंदाज करते हैं जो उन्हें गिराना चाहते हैं.

राहुल ने शतक लगाने के बाद अपने कानों को बंद कर लिया था. राहुल ने कहा, "यह पारी कुछ लोगों का मुंह बंद करने के लिए थी ना कि किसी का अपमान करने के लिए. कुछ लोग हैं जो आपको नीचे गिराना चाहते हैं और आपकी आलोचना करते हैं. कई बार आपको उन्हें नजरअंदाज करने की जरूरत है. यह बस उन लोगों का मुंह बंद कराने के लिए एक संदेश है."

राहुल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था जिसके बाद इसको लेकर सवाल उठ रहे थे कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ लगातार राहुल को मौका क्यों दे रहे हैं.

केएल राहुल ने की शानदार वापसी

राहुल ने आगे कहा, "रन बनाने से आपका भरोसा बढ़ता है और यही एक बल्लेबाज चाहता है. मैं टी20 में रन नहीं बना सका लेकिन कई बार आपको करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है. हमारे लिए जरूरी था कि हम साझेदारी बनाएं. मुझे खुशी है कि मैं कोहली और ऋषभ पंत के साथ साझेदारी बना सका. मैं इस स्कोर से खुश हूं."

पहले वनडे में केएल राहुल ने 62 रन की नाबाद पारी खेली थी. दूसरे वनडे में शतक लगाकर राहुल ने दिखा दिया है कि वह इस वक्त मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के बेहद अहम बल्लेबाज हैं.

IND Vs ENG: विराट कोहली ने स्वीकारी हार, मैच के बाद कही बहुत बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget