एक्सप्लोरर

ENGvAUS: इओन मोर्गन और जो रूट की साझेदारी ने दिलाई इंग्लैंड को जीत

कप्तान इयोन मोर्गन (69) और जोए रूट (50) की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य को हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की.

लंदन: कप्तान इयोन मोर्गन (69) और जोए रूट (50) की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य को हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर मैदान पर उतरी आस्ट्रेलिया की पारी निर्धारित 50 ओवरों के पूरे होने से पहले ही 214 रनों पर सिमट गई. इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने 44 ओवरों में 218 रन बनाकर हासिल कर लिया.

आस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की खराब रही. 100 के स्कोर से पहले ही उसने ट्रेविस हेड (5), एरॉन फिंच (19), कप्तान टिम पेने (12), शॉन मार्श (24) और मार्कस स्टोइनिस (22) के रूप में अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया.

बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण आलोचनाओं का सामना करने वाली आस्ट्रेलिया टीम के पास उसके अहम बल्लेबाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं थे.

पांच विकेट गंवा चुकी आस्ट्रेलिया की पारी को ग्लेन मैक्सवेल (62) और एश्टन असगर (40) ने संभालने की कोशिश की. दोनों ने 84 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर मैक्सवेल आउट हो गए. 193 के स्कोर पर असगर भी पवेलियन लौट गए.

इसके बाद, टीम की पारी पूरी तरह से बिखर गई. टीम के तीन अन्य बल्लेबाज मिशेल नेसेर (6), एंड्रयू टाई (19) और केन रिचर्डसन (1) ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और आस्ट्रेलिया की पारी 214 रनों पर समाप्त हो गई.

आस्ट्रेलिया की पारी को 214 रनों पर समेटने में इंग्लैंड के लिए मोइन अली और लियाम प्लंकट ने अहम भूमिका निभाई. दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए. इसके अलावा, आदिल राशिद को दो और डेविड विले तथा मार्क वुड को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद, 38 के स्कोर तक टीम ने एलेक्स हेल्स (5) और जॉनी बेयरस्टॉ (28) के रूप में अपने दो और विकेट गंवा दिए.

यहां कप्तान मोर्गन और रूट ने टीम की पारी को संभाला. दोनों ने 115 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 153 के स्कोर पर मोर्गन पवेलियन लौट गए.

इंग्लैंड के खाते में 10 रन ही जुड़े थे कि रूट का साथ देने आए जोस बटलर (9) भी 163 के स्कोर पर चलते बने. इसी स्कोर पर आस्ट्रेलिया ने रूट का विकेट भी गिरा दिया.

इसके बाद, अली (17) ने डेविड विले (35) के साथ 34 रन जोड़े और टीम को 197 के स्कोर तक पहुंचाया. इस स्कोर पर अली आउट होकर पवेलियन लौट गए.

विले ने लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी 17 रनों का लक्ष्य प्लंकट (3) के साथ मिलकर हासिल किया. दोनों ने 21 रन जोड़कर टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई. इंग्लैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए.

इस पारी में आस्ट्रेलिया के लिए बिली स्टानलेक, टाई और नेसेर ने दो-दो विकेट लिए, वहीं रिचर्डसन को एक सफलता हाथ लगी.

इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक तीन विकेट लेने वाले मोइन अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget