एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, क्रिस वोक्स की वापसी; जानें कौन है कप्तान

England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

England Playing 11 vs India 1st Test: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है. साथ ही बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को भी मौका मिला है. 

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार, 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. इंग्लैंड ने दो दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. टीम इंडिया ने अभी इस टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम ग्यारह घोषित नहीं की है. 

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज को चुना है. साथ ही बेन स्टोक्स भी हैं, जो तेज बॉलिंग कर सकते हैं. शोएब बशीर एकमात्र स्पिनर हैं. उपकप्तान ओली पोप तीन नंबर पर खेलेंगे. वहीं सीनियर बल्लेबाज जो रूट चार नंबर पर खेलेंगे. 

जैक क्रॉली और बेन डकेट की जोड़ी पारी का आगाज करेगी. तीन नंबर पर उपकप्तान ओली पोप खेलेंगे. इसके बाद चार नंबर पर जो रूट खेलेंगे. फिर पांच, छह और सात नंबर पर हैरी ब्रूक, कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर जैमी स्मिथ एक्शन में दिखेंगे. 

इंग्लैंड ने निचले क्रम में भी काफी बैटिंग रखी है. आठ नंबर के क्रिस वोक्स और 9 नंबर पर ब्रायडन कार्स खेलेंगे. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. वोक्स टेस्ट में काफी बार बल्ले से कारगार भी रहे हैं. इसके बाद युवा तेज गेंदबाज जोश टंग और अंत में स्पिनर शोएब बशीर हैं. 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर. 

ऐसी रहेगी लीड्स की पिच, क्यूरेटर ने खोला राज

लीड्स के पिच क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिन्सन ने बताया है कि पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. साथ ही मौसम भी तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाएगा. हालांकि, बाद में बल्लेबाजी करना उतना मुश्किल नहीं रह जाएगा. 

रिचर्ड रॉबिन्सन ने यह भी बताया कि इंग्लैंड ने कैसी पिच मांगी है. उन्होंने कहा, "वे (इंग्लैंड) बस एक अच्छी सतह चाहते हैं, ताकि हम गेंद की लाइन पर हिट कर सकें. वे यही चाहते हैं." रॉबिन्सन को उम्मीद है कि शुरुआती दिन पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी, लेकिन बाद में अपेक्षित गर्मी के कारण पिच सपाट हो जाएगी.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget