एक्सप्लोरर

इंग्लैंड टीम को सता रहा ऋषभ पंत का डर, इस ऑलराउंडर ने स्वीकारा सच; खास प्लान बनाने की कही बात

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. उससे पहले ऋषभ पंत को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है.

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पूर्व इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने माना है कि उनकी टीम ऋषभ पंत से निपटने के लिए खास प्लान पर विचार करेगी. आपको याद दिला दें कि भारतीय टेस्ट टीम के नवनिर्वाचित उपकप्तान ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था. वोक्स ने माना है कि पंत का खेलने का स्टाइल दुनिया के किसी भी गेंदबाजी लाइन-अप को दबाव में ला सकता है.

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से वार्ता के दौरान क्रिस वोक्स ने कहा, "ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में आप नहीं कह सकते कि वो क्या करने वाले हैं. कभी-कभी ऐसे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना बेहद रोचक काम होता है. कभी-कभी वो गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेलने का काम करते हैं. वो गेम को आगे बढ़ाते रहते हैं और जब तक क्रीज पर रहते हैं तब मुकाबले में रोमांच बना रहता है."

ऋषभ पंत के लिए खास प्लान

क्रिस वोक्स ने आगे कहा कि हेडिंग्ली में ऋषभ पंत बहुत अच्छा खेले और दोनों पारियों में शतक लगाया था. वोक्स ने कहा, "उम्मीद करता हूं कि इस बार हम उन्हें जल्दी आउट कर पाएंगे. हम सबने अभी तक एकसाथ चर्चा नहीं की है, लेकिन हम कुछ खिलाड़ियों पर जरूर चर्चा करेंगे और कोशिश करेंगे कि उनके खिलाफ बेहतर अंदाज में गेंदबाजी कर पाएंगे."

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना बहुत ज्यादा पसंद है. वो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही 1,000 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. वहीं इंग्लैंड की धरती पर भी वो एक हजार रन पूरे करने के करीब हैं. पंत ने अब तक इंग्लैंड में खेलते हुए 10 टेस्ट मैचों में 808 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड ने की दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI घोषित, खूंखार गेंदबाज को नहीं मिली जगह; टीम इंडिया को मिली राहत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget