एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने की दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI घोषित, खूंखार गेंदबाज को नहीं मिली जगह; टीम इंडिया को मिली राहत

England Playing XI: इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

England Playing XI Announced For 2nd Test: इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे थे कि जोफ्रा आर्चर बर्मिंघम टेस्ट में खेल सकते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अभी 1-0 से आगे चल रहा है.

दूसरे टेस्ट से पूर्व जोफ्रा आर्चर सोमवार को फैमिली इमर्जेंसी के कारण ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. बताया गया कि आर्चर मंगलवार को इंग्लैंड टीम को जॉइन करेंगे. पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले आर्चर को दूसरे मैच से पूर्व इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया था. आर्चर पिछले कई सालों से कोहनी की चोट से जूझते रहे हैं और पिछले करीब चार साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं.

लीड्स टेस्ट को याद करें तो बेन डकेट इंग्लैंड टीम के हीरो रहे थे, जिन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 62 रन और 149 रनों की पारी खेली थी. दूसरी ओर भारतीय टीम इस बार अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव कर सकती है. खासतौर पर जसप्रीत बुमराह को लेकर खबरें हैं कि वो दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं.

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 3,000 रन पूरे करने की दहलीज पर हैं. वो भारत के खिलाफ टेस्ट में 2,927 रन बना चुके हैं. 73 रन बनाते ही वो टेस्ट फॉर्मेट में भारत के खिलाफ 3,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

यह भी पढ़ें:

भारतीय दिग्गज ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम बदलने पर हुए नाराज; कह दी बड़ी बात

ICC एक्शन मोड में, जल्द इस देश के क्रिकेट बोर्ड को कर सकता है बैन; जानें क्या है मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget