एक्सप्लोरर

Watch: वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज की जादूई गेंद ने बेन स्टोक्स को किया बोल्ड, फैंस को आ गई बुमराह की याद

Gudakesh Motie Bowled Ben Stokes: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स का एक अलग रिएक्शन देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ENG vs WI Test Ben Stokes Bowled Reaction: वेस्टइंडीज तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई है. पहला टेस्ट मैच 10 जुलाई से खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने दो पारी खेल ली हैं. दूसरे दिन के बाद इंग्लैंड इस टेस्ट मैच में 171 रनों से आगे चल रहा है. भले ही इंग्लैंड इस मैच में आगे चल रहा हो, लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए अच्छी नहीं रही. वह गुडकेश मोती (Gudakesh Motie) की गेंद को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए, जिसके बाद उनका हैरान करने वाला रिएक्शन देखने को मिला. यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आउट होने के बाद बेन स्टोक्स का आया अनोखा रिएक्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बेन स्टोक्स बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 4 रन ही बना पाए. लेकिन जिस तरह से उनका विकेट गिरा वो सभी को हैरान कर गया. वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन लाइन और लेंथ में थोड़े असंगत थे. लेकिन जब उन्होंने सही गेंद फेंकी तो स्टोक्स का मिडिल स्टंप उखड़ गया.

बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती ने बेन स्टोक्स को लुभाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी. लेकिन इंग्लिश कप्तान पूरी तरह धोखा खा गए और गेंद सीधे उनके मिडिल स्टंप पर जा लगी. बेन स्टोक्स को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो गया. वह हैरान रह गए और उनका मुंह खुला का खुला रह गया.

बुमराह की गेंद पर भी आउट होने पर भी बेन स्टोक्स दे चुके हैं रिएक्शन
बेन स्टोक्स का कुछ ऐसा ही रिएक्शन भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 के दूसरे मैच में देखने को मिला. जब जसप्रीत बुमराह ने तेज यॉर्कर फेंकी और सीधे बेन स्टोक्स का विकेट उखाड़ दिया. इंग्लैंड के कप्तान हैरान रह गए और बल्ला छोड़कर बुमराह की तरफ ऐसे देखने लगे मानो कह रहे हों 'ऐसी गेंद का सामना कैसे करें?'

यह भी पढ़ें:
Watch: Lanka Premier League में दिखा अद्भुत नजारा, बाउंड्री पर सुपरमैन बने Glenn Phillips, बचाया छक्का!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget