एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: चौथे वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर सीरीज किया अपने नाम

पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराते हुए सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा किया.

पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के शानदार शतक से 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे इंग्लैंड ने भी सात विकेट खोकर तीन गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया.

पाकिस्तान के द्वारा दिए गए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय और जेम्स विंसे ने शानदार शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट लिए 94 रनों की साझेदारी हुई. इंग्लैंड का पहला विकेट विंसे के रूप में गिरा जो 39 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए.

विंसे के बाद रॉय ने जो रूट के साथ 107 रनों की शतकीय साझेदारी की. रॉय 89 गेंद में 114 रन बनाकर आउट जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके बाद इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 36 रन, जोए डेनली 31 रन, आदिल राशिद 12 रन और बेन स्टोक्स ने 64 गेंद में नाबाद 71 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में सबसे अधिक इमाद वसीम और मोहम्मद हसनैन ने दो-दो विकेट लिए जबकि जूनैद खान, हनस अली और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले पाकिस्तान ने बाबर आजम के 115 रनों की शानदार पारी से 50 ओवर में 340 रनों का स्कोर खड़ा किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा और फॉर्म चल रहे इमाम उल हक 3 रन के स्कोर पर चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए. हालांकि इसके बाद फखर जमान ने बाबर आजम के शतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला. फकर जमान ने 50 गेंद में 57 रन बनाए.

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा मोहम्मद हफीज ने 59 रन और शोएब मलिक ने 41 रनों की शानदार पारी खेली जबकि आसिफ अली 17 रन, इमाद वसीम 12 रन और कप्तान सरफराज अहमद ने 21 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक टॉम करन ने चार विकेट झटके जबकि मार्क वुड को दो और जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला.

दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को लीड्स में खेला में जाएगा. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
24 घंटे के भीतर मिली दूसरी नौकरी, रयान टेन डोएशेट की लगी लॉटरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget