एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: रोमांचक मोड़ पर वेलिंग्टन टेस्ट; न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए दिया 258 रन का टारगेट, इंग्लैंड ने गंवा दिया एक विकेट

ENG vs NZ 2nd Test: वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 226 रन की विशाल बढ़त मिली थी. यहां न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए अब इंग्लैंड को 258 रन का टारगेट दिया है.

Wellington Test Day 4: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच वेलिंग्टन में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. इस टेस्ट के शुरुआती दो दिन जहां इंग्लैंड की टीम एकतरफा हावी रही थी, वहीं अगले दो दिन कीवी टीम का बोलबाला रहा. हालत यह है कि पहली पारी के आधार पर 226 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बावजूद न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए जोरदार वापसी की और अपनी दूसरी पारी में 483 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य दिया.

वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 435 रन पर घोषित की थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 138 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां कीवी टीम 297 रन से पीछे थी. इसके बाद तीसरे दिन कीवी टीम के पुछल्ले बल्लेबजों ने अपनी टीम को 209 रन तक पहुंचा दिया. यहां पहली पारी में 226 रन से पिछड़ने के बाद कीवी टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा.

तीसरे दिन मिला फॉलोऑन, चौथे दिन दिया 258 रन का टारगेट
फॉलोऑन खेलते हुए कीवी बल्लेबाजों ने अच्छी टक्कर देते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे. इसके बाद आज (27 फरवरी) मैच के चौथे दिन भी किवी बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया. केन विलियमसन (132), टॉम ब्लंडेल (90), डेरिल मिचेल (54) की पारियों की बदौलत कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 483 रन जड़ डाले. यहां इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को 5 विकेट मिले. इस तरह इंग्लैंड को 258 रन का टारगेट मिला.

इंग्लैंड ने खोया पहला विकेट
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 258 के इस टारगेट का पीछा करते हुए पहला विकेट भी गंवा दिया. 39 रन के कुल योग पर जैक क्राउली (24) के रूप में पहला इंग्लिश विकेट गिरा. स्टम्प्स होने पर इंग्लैंड की टीम एक विकेट खोकर 48 रन बना चुकी थी. यानी पांचवें दिन उसे जीत के लिए 210 रन और बनाने होंगे, जबकि उसके हाथ में 9 विकेट बाकी होंगे.

यह भी पढ़ें...

Test Records: खतरे में है सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड? इसे तोड़ने के करीब पहुंच रहा है यह दिग्गज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget