एक्सप्लोरर

ENG vs NED, World Cup 2023: हारे तो चैंपियंस ट्रॉफी भी चूकेंगे! जानें इंग्लैंड के लिए भी क्यों है यह 'करो या मरो' का मुकाबला

NED vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में आज (8 नवंबर) दोपहर इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच टक्कर है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालिफिकेशन के लिए इंग्लैंड को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Champions Trophy 2025 Qualification: वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. हालत यह है कि यह टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर काबिज है. इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट में अब तक हुए सात मैचों में महज एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है. बाकी सभी छह मैच उसने एकतरफा अंदाज में गंवाए है. इस खराब प्रदर्शन के कारण वह सेमीफाइनल की रेस से तो पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन अब उसके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के क्वालिफिकेशन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 की टॉप-7 टीमों को सीधे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टिकट मिलना है. पाकिस्तान में यह टूर्नामेंट होना है. ऐसे में उसका क्वालिफिकेशन पहले से ही तय है. यानी इसी वर्ल्ड कप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी आठ टीमें तय होनी है. ऐसे में इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने के लिए पॉइंट्स टेबल में कम से कम आठवें पायदान पर रहना जरूरी होगा. फिलहाल, इंग्लिश टीम के लिए यह स्थान हासिल करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है.

इंग्लैंड को दोनों मैचों में जीत जरूरी
इंग्लैंड टीम के अब महज दो मुकाबले बाकी है. अगर वह इन दोनों मुकाबलों को अच्छे अंतर से जीत लेती है तो उसकी चैंपियंस ट्रॉफी बर्थ पक्की हो जाएगी लेकिन अगर वह करीबी अंतर से यह मुकाबले जीतती है तो उसे दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड्स में से कोई दो टीमें या तो अपना आखिरी मुकाबले हार जाए या जीतने की स्थिति में उनका नेट रन रेट इंग्लैंड से कम हो.

आज हारे तो चैंपियंस ट्रॉफी खेलना बेहद मुश्किल
वहीं, अगर इंग्लैंड अपने इन आखिरी बचे दो मैचों में से एक भी हार जाती है तो उसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी का क्वालिफिकेशन बेहद मुश्किल हो जाएगा. खासकर अगर वह नीदरलैंड्स से आज होने वाला मुकाबला गंवा देती है तो उसके लिए संकट की स्थिति खड़ी हो जाएगी. ऐसी स्थिति में उसे बांग्लादेश, श्रीलंका दोनों टीमों के आखिरी मैचों में हारने की दुआ करनी होगी. इसके साथ उसे यह भी दुआ करनी होगी कि इन दोनों टीमों का नेट रन रेट उससे कम रहे. कुल मिलाकर इंग्लैंड के लिए आज के मैच में जीत बेहद जरूरी है. आज हारने से उसके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एंट्री की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें...

ENG vs NED: सेमीफाइनल की रेस में शामिल है नीदरलैंड्स, आज इंग्लैंड के खिलाफ होगी बड़ी जीत की दरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश
भूल जाइए गौतम गंभीर! वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड उड़ा देगा होश

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget