एक्सप्लोरर

ENG vs NED: सेमीफाइनल की रेस में शामिल है नीदरलैंड्स, आज इंग्लैंड के खिलाफ होगी बड़ी जीत की दरकार

NED vs ENG: इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच आज सातवां वनडे मुकाबला खेला जाएगा. अब तक हुए मुकाबलों में सभी छह मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. आज नीदरलैंड्स के पास जीत का खाता खोलने का अच्छा मौका है.

ENG vs NED, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज (8 नवंबर) नीदरलैंड्स और इंग्लैंड की टक्कर होगी. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड जहां इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल की रेस से काफी पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं नीदरलैंड्स की टीम अभी भी इस दौड़ में शामिल है. हालांकि वह इस दौड़ में सबसे पीछे चल रही है.

अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल के लिए अपनी टिकट पक्की कर चुकी हैं. इनमें टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होड़ है. नीदरलैंड्स को अगर अंतिम-4 का टिकट पाना है तो अब उसे अपने बाकी दो मुकाबले (इंग्लैंड और भारत) बड़े अंतर से जीतने होंगे. इसके साथ ही उसे यह भी दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने-अपने आखिरी मुकाबले गंवा दे.

इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने का मौका
आज नीदरलैंड्स जब मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत पर होगी. अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं और सभी मुकाबले इंग्लिश टीम ने जीते हैं. यह सभी मुकाबले एकतरफा ही रहे हैं. इनमें से तीन बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत वर्ल्ड कप मैचों में ही हुई है. वहीं, बाकी तीन मैच पिछले साल हुई वनडे सीरीज में खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने एक वनडे मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ 498 रन भी जड़ डाले थे.

नीदरलैंड्स के पास इस बार इंग्लैंड के खिलाफ जीत का सुनहरा मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लिश टीम बैक टू बैक मैच गंवाने के बाद अपना आत्मविश्वास पूरी तरह से खो चुकी है. उसके खिलाड़ी हताश नजर आ रहे हैं. वहीं नीदरलैंड्स की टीम का मनोबल दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराने के बाद बेहद ऊंचा नजर आ रहा है.

रोमांचक हो सकता है मुकाबला
इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के वर्तमन फॉर्म को देखें तो यह मुकाबला बराबरी की टक्कर का हो सकता है. इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक कमजोर नजर आया है. उधर, नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है. नीदरलैंड्स के फास्ट और स्पिन बॉलर्स में अच्छा संतुलन है. हालांकि बल्लेबाजी में नीदरलैंड्स और इंग्लैंड का हाल एक जैसा रहा है. दोनों ही टीम में महज इक्का-दुक्का बल्लेबाजों ने ही कुछ अच्छे परफॉर्मेंस दिए हैं. ज्यादातर का प्रदर्शन अनियमत रहा है.

यह भी पढ़ें...

AUS vs AFG: 'वह कैच छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट था', अफगान कप्तान शाहिदी ने बताया हारने का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget