एक्सप्लोरर

ENG vs IND: पहली बार बिना टीम बदले मैदान पर उतरेंगे कप्तान कोहली!

2014 में भारत ने इसी मैदान से हर बार टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की परंपरा शुरू की. उसके बाद से भारत ने अब तक 45 टेस्ट खेले हैं

इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से साउथैंपटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन कप्तान कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ कर इस बात के संकेत दे दिए कि भारतीय टीम उनकी कप्तानी में पहली बार बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी.

बदलाव की थोड़ी बहुत संभावना अगर कहीं दिख रही थी तो वो थी स्पिनर को लेकर क्योंकि आर अश्विन तीसरे टेस्ट के दौरान ग्रोइन इंज्री से परेशान थे लेकिन 8 दिन के गैप के बाद अब वो फिट हैं और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया.

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए कप्तान कोहली ने कहा कि उन्हें बदलाव की कोई बात नहीं दिख रही है. आपको बता दें कि 2014 में भारत ने इसी मैदान से हर बार टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की परंपरा शुरू की. उसके बाद से भारत ने अब तक 45 टेस्ट खेले हैं जिनमें कोहली ने 38 मुकाबलों में टेस्ट की कप्तानी की.

बदलाव की बात पर उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा लगातार बदलाव नहीं किए गए. इस दौरान कुछ चोटें भी होती थीं जिनके बारे में बात नहीं की गयी. यह दोनों का मिश्रण रहता था. अब परिस्थितियों को देखते हुए हमें कुछ भी बदलने की जरूरत महसूस नहीं हो रही. ’’

भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ने के बाद नॉटिघंम में तीसरे टेस्ट में 203 रन की जीत से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी करने में सफल रही. कोहली ने अपनी टीम से कड़ी मेहनत जारी रखते हुए इसी लय को चौथे टेस्ट में बनाये रखने की बात कही.

भारत के 2014 इंग्लैंड दौरे को याद करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘हमारे पास शायद शुरू में मिली बढ़त (लॉर्ड्स पर 1-0 की जीत के बाद) का फायदा उठाने का अनुभव नहीं था. चार साल बाद मुझे यही लगता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हम समझते हैं कि हम बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि हमने सीरीज में सही समय पर लय हासिल की. 0-2 से पिछड़ने के बाद ऐसा खेल दिखाना शानदार है क्योंकि हर किसी ने सोचा होगा कि हमारे खिलाफ क्लीन स्वीप होगा या हमें रौंद दिया जायेगा.’’

इस मैदान पर तीसरे टेस्ट की मेजबानी होगी और इंग्लैंड ने यहां भारत के खिलाफ 2014 में 266 रन से जीत दर्ज की थी.

कोहली ने अपनी टीम से इस जीत की लय को जारी रखकर इसका फायदा उठाने की बात कही.

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेटर के तौर पर हम समझ जाते हैं कि कब टेस्ट मैच आपकी पकड़ से दूर जा रहा होता है और हम इसे महसूस करने के बारे में भी बात करते हैं ताकि सुनिश्चित कर सकें कि हम उन अहम क्षणों का फायदा उठायें जैसा हमने नाटिंघम में किया था. ’’

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि हमें अपने लक्ष्य (सीरीज जीतना) को हासिल करने के लिये हमें दोगुना ज्यादा बेहतर करना होगा. हमें सिर्फ एक जीत से संतुष्ट नहीं होना होगा क्योंकि अगर नॉटिघंम में जीत कड़ी मेहनत का नतीजा थी तो यह और भी ज्यादा कड़ा होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम भी मजबूती से वापसी करना चाहेगी. हम समझते हैं कि हमें नॉटिघंम से ज्यादा बेहतर करना होगा ताकि हम नतीजा अपने हिसाब से हासिल कर सकें.’’

इस चौथे टेस्ट के लिए हरी पिच तैयार की गयी है जिसे भारतीय तेज गेंदबाजों के मजबूत पक्ष के मुफीद होना चाहिए.

हालांकि कोहली ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की संभावना खारिज कर दी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर जोहानिसबर्ग जैसी पिच हो तो आपको सभी तेज गेंदबाज उतारने से गुरेज नहीं होता. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह पिच जोहानिसबर्ग की पिच के करीब है. इसलिये मुझे शक है कि सभी तेज गेंदबाजों को खिलाना सही विकल्प होगा.’’

मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget