एक्सप्लोरर

ENG vs IND: आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान

द ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ द ओवल में शुक्रवार से होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. 3-1 से सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और एलिस्टेयर कुक का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है.

कप्तान जो रुट ने जिस टीम का नाम आगे रखा है उसमें दो बात देखने को मिली. जॉनी बेयरस्टो पूरी तरह फिट हो गए हैं और वो एक बार फिर विकेट के पीछे रहेंगे. तीसरे टेस्ट के दौरान वो जेम्स एंडरसन की गेंद पर चोटिल हो गए थे जिसके बाद उस मैच में उपकप्तान दोस बटलर ने विकेट के पीछे भूमिका निभाई थी.

चौथे टेस्ट के शुरू होने से पहले बेयरस्टो ने कहा था कि वो विकेटकीपर की भूमिका निभाने को पूरी तरह तैयार हैं लेकिन बटलर ने ही दस्ताने पहने थे.

दूसरी तरफ प्लेइंग इलेवन के नाम को देखें तो बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव के आसार दिख रहे हैं. चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में मोईन अली ने जो रूट की जगह नंबर तीन की भूमिका निभाई थी और इस टेस्ट में भी ऐसा देखने को मिल सकता है. मोईन अली नए नंबर तीन होंगे जबकि कप्तान रूट एक बार फिर अपने पुरानी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.

प्लेइंग इलेवन के नाम आने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टीम से बड़े तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को आराम दिया जा सकता है लेकिन गेंदबाजी विभाग में एक बार फिर विजयी टीम को ही उतारा गया है. इंग्लैंड मैच में दो स्पिनर के साथ उतर रही है जिसका मतलब है कि पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकता है.

अब देखना है कि भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में किस तरह का बदलाव करता है.

इंग्लैंड की टीम - एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, मोएन अली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम करन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जिमी एंडरसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget