एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: आज खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, स्टार खिलाड़ी की चोट पर सामने आई बड़ी जानकारी

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मैच आज खेला जाएगा. मैच से ठीक पहले स्टीव स्मिथ की चोट को लेकर अपडेट सामने आई है.

ENG Vs AUS: मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. पहला वनडे गंवाने वाली मैदान इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 24 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. लेकिन तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ी राहत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की तीसरे वनडे में वापसी लगभग तय है.

स्मिथ पहले दोनों वनडे नहीं खेल पाए हैं. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई है कि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अंतिम एकादश में लौटेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले वनडे मैच से पहले नेट पर अभ्यास के दौरान स्टाफ सदस्य की एक थ्रो स्मिथ के सिर पर लग गई थी. बाद में स्मिथ का कनकशन टेस्ट किया गया था, जिसके कारण वह शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे.

लैंगर ने कहा कि स्मिथ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टीम के अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्मिथ मैच से पहले अभ्यास के लिए नेट पर लौटेंगे. लैंगर ने कहा, "हम कनकशन के सारे प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वह तीसरे वनडे में खेलेंगे. लेकिन अगर वह फिर से नहीं खेलते हैं तो हम उन्हें अपने सभी खिलाड़ियों की तरह रखेंगे."

स्मिथ को पिछले साल एशेज टेस्ट के दौरान लॉडर्स पर भी जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था और वह दूसरी पारी तथा अगले मैच में नहीं खेल पाए थे. पिछले साल स्मिथ इसी वजह से एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे.

वनडे सीरीज से पहले स्मिथ ने तीनों ट्वेंटी-ट्वेंटी में हिस्सा लिया था. हालांकि मैदान पर 6 महीने बाद वापसी कर रहे स्मिथ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.

आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक बच्चे का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रही क्रिस गेल से तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget