दलीप ट्रॉफी में सचिन के बाद सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने पृथ्वी शॉ

लखनऊ: मुंबई के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शॉ दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में शतक जड़े वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. शॉ 17 साल 320 दिन से दलीप ट्राफी में सैकड़ा बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गये. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 17 साल 262 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.
इससे पहले शॉ ने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के शतकों तथा तीसरे विकेट के लिये दोनों के बीच 211 रन की साझेदारी से इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के शुरूआती दिन 83.3 ओवर में पांच विकेट पर 317 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया रेड के लिये सलामी बल्लेबाज शॉ ने शानदार शुरूआत की, उन्होंने 249 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्के से 154 रन की शतकीय पारी खेली.
दूसरे सलामी बल्लेबाज अखिल हरवादकर 25 रन बनाकर रन आउट हुए, जिससे पहले विकेट के लिये 74 रन की भागीदारी का अंत हुआ. सूर्यकुमार यादव महज आठ रन ही जोड़ सके. इन दोनों के आउट होने के बाद कार्तिक क्रीज पर उतरे.
कार्तिक ने शॉ के साथ अच्छा साथ निभाया जिससे दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 211 रन की भागीदारी निभायी. कार्तिक ने 155 गेंद का सामना करते हुए 111 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके जड़े.
इस साल के शुरू में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू के दौरान शॉ ने शतक जमाकर मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था, जिसने तमिलनाडु को छह विकेट से पराजित किया था. बाबा इंद्रजीत भी केवल चार ही बना सके और भार्गव भट्ट का शिकार बने, जो इंडिया ब्लू के लिये सबसे सफल गेंदबाज बने जिन्होंने 26 ओवर में 83 रन देकर तीन विकेट झटके. अक्षय वाखरे को एक विकेट कार्तिक के रूप में मिला. स्टंप तक इशांक जग्गी नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.


















