एक्सप्लोरर

दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 6 टीमें खेलेंगी. फाइनल समेत 5 मैच होंगे, सेंट्रल जोन और साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. देखें सभी मैचों का शेड्यूल.

दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ये भारत में होने वाला घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 6 टीमें खेलेंगी. इसमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीमें खेलेंगी. वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रेज है, जो ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन में शामिल हैं.

सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो बतौर कप्तान RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बना चुके हैं. तिलक वर्मा साउथ जोन और ऋतुराज गायकवाड़ वेस्ट जोन के कप्तान हैं. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. चलिए सबसे पहले आपको इसके फॉर्मेट के बारे में समझाते हैं, कि कैसे 2 टीमों को डायरेक्ट सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.

दलीप ट्रॉफी 2026 का फॉर्मेट क्या है?

6 टीमें सिंगल-एलिमिनेशन फॉर्मेट में खेलेंगी. 4 टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी. दोनों क्वार्टरफाइनल 23 से 26 अगस्त के बीच खेले जाएंगे. जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जहां 2 टीमें डायरेक्ट एंट्री ले चुकी हैं. सेंट्रल जोन और साउथ जोन पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. बता दें कि पिछले साल सेंट्रल जोन ने फाइनल में साउथ जोन को हराकर खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

दलीप ट्रॉफी शेड्यूल

क्वार्टरफाइनल्स

  • 23 से 26 अगस्त- ईस्ट जोन बनाम नार्थ ईस्ट जोन (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2)
  • 23 से 26 अगस्त- नार्थ जोन बनाम वेस्ट जोन (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1)

सेमीफाइनल

  • 30 अगस्त से 2 सितंबर- सेंट्रल जोन बनाम पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1)
  • 30 अगस्त से 2 सितंबर- साउथ जोन बनाम दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता (बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2)

फाइनल

  • 6 से 10 सितंबर- पहले सेमीफाइनल और दूसरे सेमीफाइनल की विजेता (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

यह भी पढ़ें- WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

नार्थ जोन स्क्वॉड: कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बडोनी, सनत सांगवान, यश ढुल, आयुष डोसेजा, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, निखिल कश्यप, कमरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार, युद्धवीर सिंह, अर्शदीप सिंह, अर्जुन शर्मा, साहिल लोत्रा.

सेंट्रल जोन स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, आयुष पांडे, सारांश जैन, आर्यन पांडे, अरशद खान, कुणाल सिंह राठौड़, आर्यन जुयाल, जीशान अंसारी, कुणाल चंदेला, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, नचिकेत भुते.

साउथ जोन स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई, एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, वी. कावेरप्पा, एमडी निधिश, एन जगदीसन, अमन खान. 

ईस्ट जोन स्क्वॉड: इशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार.

वेस्ट जोन स्क्वॉड: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी, अतीत शेठ, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल, सिद्धार्थ देसाई, पृथ्वी शॉ, मुकेश चौधरी, शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, हार्विक देसाई, जय गोहिल. 

नार्थ ईस्ट जोन स्क्वॉड: जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, तेची नेरी, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मैतेई, जोतिन सिंह फ़िरोइजम, किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष, आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथनखुमा, लालरेम्पौइया, इमलीवाती लेम्तुर, विनो जी झिमोमी, रॉबिन लिम्बू, आशीष थापा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget