एक्सप्लोरर

जब तेंदुलकर की वजह से 3 घंटे तक रोकना पड़ा भारत-पाकिस्तान मैच

जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो दोनों देशों के फैंस टीवी से चिपक जाते हैं. कोई भी इस हाई-वोल्टेज़ मैच की एक भी गेंद को मिस नहीं करना चाहता.

क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, तो दोनों देशों के लोग जीत की दुआएं मांगने लगते हैं. सड़कें खाली हो जाती हैं. दोनों देशों के फैंस टीवी से चिपक जाते हैं. कोई भी इस हाई-वोल्टेज़ मैच की एक भी गेंद को मिस नहीं करना चाहता. ऐसे में अगर उस मैच में तीन घंटे की देरी हो जाए और उसकी वजह भी दर्शक ही हों तो, हैरान होना तो बनता ही है. जी हां आज हम आपको भारत-पाकिस्तान के एक ऐसे ही मैच के बारे में बताने जा रहे हैं. जब दर्शकों की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच को 3 घंटे तक रोकना पड़ा था.

कब हुआ था ये मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा था. हालांकि ये एक वनडे नहीं बल्कि टेस्ट मैच था. लेकिन ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच देखने के लिए भी खूब दर्शक मैदान पर उतरे थे. इस टेस्ट मैच (16-20 फरवरी 1999) को खेला जा रहा था.

पहले चार दिन करीब एक लाख दर्शकों से ईडन खचाखच भरा रहा. आखिरी दिन जब भारत की दूसरी पारी में सिर्फ चार विकेट बचे थे, तब भी स्टेडियम में 65,000 लोग मौजूद थे. इतने दर्शकों की मौजूदगी ने टेस्ट में 63 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

क्यों 3 घंटे रुका मैच?

मैच के पहले तीन दिन बिना किसी घटना के बीते और भारत एक यादगार जीत की राह पर दिखाई दिया. पाकिस्तान की पहली पारी 185 रन पर सिमटी गई. भारत भी पहली पारी में बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना सका और पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 223 रनों पर समेट दिया. भारत के पास 38 रनों की बढ़त थी.

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 316 रन बनाए. इस मैच को जीतने के लिए भारत को 279 रनों का लक्ष्य मिला, मैच में दो दिन बचे थे. चौथे दिन दोपहर तक भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद 143/2 का स्कोर कर लिया था. वीवीएस लक्ष्मण (67) के आउट होने के बाद भारी शोर के बीच चौथे नंबर पर सचिन उतरे थे. उस वक्त स्टेडियम में मैच देख रहे करीब एक लाख दर्शक मौजूद थे.

रन आउट से मचा बवाल

पारी के 43वें ओवर में सचिन विवादास्पद तरीके से रन आउट हो गए. वसीम अकरम की गेंद पर सचिन ने शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन जब सचिन रन ले रहे थे, तो बीच में शोएब अख्तर आ गए और सचिन क्रीज़ तक नहीं पहुच पाए. सचिन को रन आउट करार दे दिया गया. इसके बाद दर्शकों ने हंगामा कर दिया. गुस्साए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थे, आखिरकार 65 हजार दर्शकों को निकालकर खाली स्टेडियम में मैच कराना पड़ा.

पूरे स्टेडियम में शोएब अख्तर के खिलाफ चीटर-चीटर के नारे लगने लगे. अख्तर पर बोतलों के अलावा और कई चीजें फेंकी गईं. आखिरकार अंपायरों ने समय से पहले ही चाय की घोषणा कर दी. पाकिस्तानी खिलाड़ी अंदर ले जाए गए. लेकिन गुस्साए दर्शकों ने अपना 'काम' जारी रखा. वे मैदान पर फल और बोतलें फेंकते रहे.

जब सचिन ने दर्शकों  को शांत कराया

आखिरकार खुद सचिन को लोगों को शांत कराने मैदान में आना पड़ा. सचिन की वजह से लोग मान गए. 67 मिनट के बाद दोबारा खेल शुरू हो पाया. पांचवें दिन भारतीय टीम 214/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी, लेकिन दिन के नौवीं गेंद पर सौरव गांगुली आउट हो गए. फिर क्या था दर्शकों ने स्टेडियम में अखबार जलाना शुरू कर दिया. इसी बीच 231के स्कोर पर का 9वां विकेट भी गिर गया. इसके बाद लोग ज्यादा आक्रामक हो गए थे और मैदान में पत्थर फेंकने लगे थे.

फिर भड़के दर्शक

दर्शकों के गुस्से से लग रहा था कि वह भारतीय टीम को ऑल आउट होते देखना नहीं चाहते थे, दंगे जैसे हालात थे. ऐसे में मैच असंभव हो गया था. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. जैसे भी हो पाया करीब 65 हजार दर्शकों को स्टेडियम से बाहर किया गया. करीब तीन घंटे बाद महज 200 लोगों की मौजूदगी में मैच फिर शुरू हुआ. मैच देखने वालों में अधिकारी, वीआईपी, पत्रकार और पुलिसवाले थे.

इस गुस्से की वजह पाकिस्तान से हार नहीं थी, बल्कि दर्शक तो सचिन को इस तरह आउट दिए जाने से गुस्सा थे. आखिरकार आखिरी विकेट के रूप में वेंकटेश प्रसाद का विकेट गिरा. भारतीय टीम 232 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान ने यह मैच 46 रनों से जीत लिया.लेकिन इस मैच को हमेशा के लिए उस विवादास्पद रन आउट के लिए याद किया जाएगा. इसके साथ ही साथ इस मुकाबले को दर्शकों के खराब बर्ताब के लिए भी याद किया जाएगा.

क्रिस गेल अपने पुराने साथी सरवन पर भड़के, कहा- तुम कोरोना वायरस से भी बुरे हो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget