एक्सप्लोरर

समय पर रवि शास्त्री की सलाह से मदद मिली: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक को संभवत: अंतिम बार वनडे और टी20 भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला है लेकिन वह इसे लेकर परेशान नहीं हैं और वह भारतीय कोच रवि शास्त्री से समय पर मिली सलाह के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल में अच्छे प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहते हैं.

नई दिल्ली: दिनेश कार्तिक को संभवत: अंतिम बार वनडे और टी20 भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला है लेकिन वह इसे लेकर परेशान नहीं हैं और वह भारतीय कोच रवि शास्त्री से समय पर मिली सलाह के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल में अच्छे प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहते हैं.

संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों के अलावा अनुभवी पार्थिव पटेल की मौजूदगी के कारण कार्तिक को पता है कि उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और वह भी विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में अब भी नंबर एक पसंद हैं.

मौजूदा फार्म को देखते हुए कार्तिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथे नंबर पर स्थायी तौर पर जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.

टीम में वापसी के बारे में पूछने पर कार्तिक ने कहा, ‘‘शायद ऐसा (टीम में अंतिम वापसी) हो लेकिन मैं इसे इस तरह नहीं देख रहा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इस बारे में (टीम में भविष्य) सोचना शुरू कर दो तो आप अपने ऊपर अतिरिक्त दबाव बना लेते हो. मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे मैं संतुष्ट हूं और मुझे जब भी अगला मौका मिलेगा तो मेरा लक्ष्य ऐसा ही प्रदर्शन करने का है.’’

मनीष पांडे के चोटिल होने के कारण कार्तिक ने जून में चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम में वापसी की थी. उन्हें इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्राफी के दौरान मौका नहीं मिला लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज में हुई एकदिवसीय श्रृंखला में वह भारत की ओर से तीन साल से भी अधिक समय बाद कोई मैच खेले.

वेस्टइंडीज में उन्होंने नाबाद 50 और 48 रन ही पारी खेली लेकिन पांडे ने श्रीलंका में एकिदवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उनकी जगह टीम में वापसी की.

कार्तिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी तीनों मैचों में खेलने का मौका मिला. उन्होंने पहले वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए और फिर पुणे में दूसरे वनडे में नाबाद 64 रन बनाकर भारत को श्रृंखला में बराबरी दिलाई. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारी थी या नहीं लेकिन निश्चित तौर पर यह महत्वपूर्ण पारी थी, निजी तौर पर भी और टीम के लिए भी.’’

श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकदिवसीय मैचों को देखते हुए कार्तिक अपनी फिटनेस पर अधिक काम करने के लिए एनसीए में तैयारी शिविर से जुड़ गए हैं.

कार्तिक की नजरें अब कोच शास्त्री और मुंबई के अनुभवी आलराउंडर अभिषेक नायर से मिली सलाह से अपने खेल में सुधार करने पर टिकी हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन ने मुझे कुछ नहीं बताया है. लेकिन अपनी बल्लेबाजी को लेकर मैंने रवि भाई (शास्त्री) से लंबी बात की.’’ कार्तिक ने कहा, ‘‘वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मेरी बल्लेबाजी से खुश थे लेकिन उन्होंने कहा कि अब भी कई क्षेत्र हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं, विशेषकर पारी की लय बनाने को लेकर क्योंकि उनका मानना है कि मेरे पास सभी तरह के शाट हैं. मैं उनसे सहमत हूं और इसे लेकर उत्सुक हूं.’’

कार्तिक फिलहाल अभिषेक नायर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने इस आलराउंडर की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘अभिषेक नायर के बिना मैं वहां नहीं होता जहां आज हूं. उनके साथ काम करना मौजूदा प्रक्रिया का हिस्सा है. हम खेल के बारे में काफी चर्चा करते हैं, विशेषकर फोन पर क्योंकि हम दोनों ही खेलने में व्यस्त हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए उन्होंने मुझे सलाह दी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली ही गेंद से मैं जुनून दिखाऊं, काफी आक्रामक रहूं.’’ विराट कोहली के संदर्भ में कार्तिक ने कहा कि भारतीय कप्तान ने टीम में जो फिटनेस संस्कृति शुरू की है उसका नतीजा सबके सामने है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget