एक्सप्लोरर

भज्जी से गेंदबाज़ी नहीं करवाने पर धोनी बोले, 'मैं एक समय पर सारी कार और बाइक्स नहीं चलाता'

दो साल बाद दमदार वापसी करते हुए चेन्नई की टीम ने आईपीएल सीज़न 11 में फाइनल तक का सफर तय किया है. वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट की ऐसी कामयाब टीम बनकर उभरी है जिसने हर सीज़न में कुछ ना कुछ अनोखा कर सभी टीमों का चौंकाया है.

नई दिल्ली/मुंबई: दो साल बाद दमदार वापसी करते हुए चेन्नई की टीम ने आईपीएल सीज़न 11 में फाइनल तक का सफर तय किया है. वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट की ऐसी कामयाब टीम बनकर उभरी है जिसने हर सीज़न में कुछ ना कुछ अनोखा कर सभी टीमों का चौंकाया है.

आज मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आईपीएल सीज़न 11 की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आज खिताब जीतने के लिए फाइनल में आमने-सामने होंगी. लगभग दो महीने चला आईपीएल का ये सीज़न बेहद कामयाब सीज़न माना जा रहा है. जिसका फाइनल आज खेला जाना है.

लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले धोनी ने हरभजन सिंह से गेंदबाज़ी नहीं करवाने के सवाल पर और गेंदबाज़ों के चयन पर एक बयान दिया है. धोनी ने कहा, 'मेरा पास बहुत सारी कार और बाइक्स हैं, लेकिन मैं एक समय में सभी को नहीं चला पाता. कई मौको पर जब आपके पास छह से सात बेहतरीन गेंदबाज़ होते हैं तो आपको देखना हो गा कि किस सिचुएशन में कौन सा गेंदबाज सही रहेगा, कौन बल्लेबाज़ बल्लेबाज़ी कर रहा है उसे भी ध्यान में रखना है.'

इसके साथ ही धोनी ने अपने पुराने गेंदबाज़ का ज़िक्र करते हुए कहा, 'पहले भी चेन्नई के पास पवन नेगी और रविंद्र जडेजा जैसे आलराउंडर थे तो मैं हर परिस्थिती में उन्हें बदल-बदलकर गेंदबाज़ी करवाता था.' 

देखें वीडियो:

धोनी ने कहा कि 'पिछले मैच में मुझे ज़रूरत महसूस नहीं हुई कि भज्जी से गेंदबाज़ी करवाई जाए. लेकिन अगर क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट की बात की जाए तो वो एक अनुभवी गेंदबाज़ हैं.'

इसके साथ ही धोनी ने कहा कि अगर कप्तान के पास गेंदबाजों का ऑप्शन ज्यादा होता है तो उसका काम थोड़ा आसान हो जाता है।

प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में हरभजन को प्लेइंग इलेवन में रखने के बावजूद धोनी ने भज्जी को एक भी ओवर गेंदबाज़ी नहीं सौंपी. इसके बाद ये सवाल उठे थे कि आखिर क्यों धोनी ने टर्बनेटर से गेंदबाज़ी नहीं करवाई. जिसका जवाब धोनी ने आज दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget