एक्सप्लोरर

IPL 2022: धवल कुलकर्णी ने जताई उम्मीद, कार्तिक की तरह ही वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी

Mumbai Indians: धवल कुलकर्णी ने कहा, 'यह पहला साल था जब आईपीएल में मुझे किसी टीम ने नहीं चुना. यह मेरे लिए थोड़ा झटका था. मैंने मानसिक रूप से खुद को सुचारू रखने के लिए कमेंट्री में हाथ आजमाए.

Dhawal Kulkarni comeback: आईपीएल 2022 में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया. इसी प्रदर्शन के चलते वह भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में जगह बनाने में कामयाब रहे. कार्तिक ने 3 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. इससे पहले वह कमेंट्री में भी हाथ आजमा चुके थे. ऐसे में मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने उम्मीद जताई है कि वह भी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.

कमेंट्री में अनुभव मजेदार रहा
स्‍पोर्ट्स्‍टार से बातचीत में धवल कुलकर्णी ने कहा, 'यह पहला साल था जब आईपीएल में मुझे किसी टीम ने नहीं चुना. यह मेरे लिए थोड़ा झटका था. मैंने मानसिक रूप से खुद को सुचारू रखने के लिए कमेंट्री में हाथ आजमाए. कमेंट्री में मेरा अनुभव काफी मजेदार रहा. आईपीएल के कारण मुंबई के मैदान घिरे हुए थे, ऐसे में मुझे ट्रेनिंग का समय नहीं मिल रहा था. मेरे पास घर में बैठने के अलावा कुछ नहीं था. ऐसे में मैंने कुछ नया करने की सोची. जब भी  मुझे आईपीएल से ब्रेक मिलता तो मैं मुंबई के लड़कों के साथ ट्रेनिंग करता.'

मैं मुंबई का शुक्रगुजार हूं
आईपीएल के बीच में मुंबई इंडियंस ने धवल कुणकर्णी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया. कुलकर्णी ने कहा, 'मैं बबल से जुड़ा क्‍योंकि मैंने कमेंट्री से ब्रेक लिया था. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने मुझे ग्रुप के साथ प्रैक्टिस करने का मौका दिया, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं.' धवल ने कहा, 'जब मैं युवा था तो मेरे पास अजित अगरकर और जहीर खान मदद करने के लिए थे. इससे मैं बेहतर गेंदबाज बन पाया. मैंने जो सीखा वही युवाओं को बता रहा हूं.' 

मैं वापसी कर सकता हूं
भारत के लिए 14 मैच (12 वनडे, 2 टी20 इंटरनेशनल) खेलने वाले कुलकर्णी ने उम्‍मीद जताई कि उनके प्रयास खाली नहीं जाएंगे. उन्हें भरोसा है कि दिनेश कार्तिक की तरह ही वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. धवल ने कहा, 'घरेलू क्रिकेट मेरे लिए हमेशा टॉप पर रहा. मैं जहां हूं उसकी प्रमुख वजह मुंबई क्रिकेट है. मुझे अब भी महसूस होता है कि भारत के लिए वापसी कर सकता हूं. मैं मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा और मुंबई को रणजी ट्रॉफी दिलाने में मदद करूंगा. इसका फायदा मुझे भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें...

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल में अब तक महज चार गेंदबाज ले पाएं हैं 100 से ज्यादा विकेट, लिस्ट में भारत से नहीं है कोई गेंदबाज

Kolhi on Twitter: मालद्वीप में परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं विराट कोहली, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget