एक्सप्लोरर

दुनिया का 114वां और भारत का 27वां टेस्ट स्थल बनेगा धर्मशाला

 


 


 


दुनिया का 114वां और भारत का 27वां टेस्ट स्थल बनेगा धर्मशाला

नई दिल्ली: धौलाधर पहाड़ियों की गोद में बसा और समुद्र तल से 1317 मीटर की उंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला दुनिया का 114वां और भारत का 27वां टेस्ट स्थल बनने के लिये तैयार है. 


 


अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर इस स्टेडियम में शनिवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू होगा. धर्मशाला इससे पहले तीन वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कर चुका है. भारत ने अब तक धर्मशाला में तीनों वनडे मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में जीत और एक में हार मिली. भारत ने हालांकि अब तक इस मैदान पर केवल एक टी20 मैच खेला है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में खेले गये इस मैच में उसे हार मिली थी. 


 


ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस मैदान पर खेलने का अनुभव है. उसने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां विश्व टी20 का सुपर 10 मैच खेला था जिसमें उसे आठ रन से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई कमान स्टीव स्मिथ ने ही संभाली थी.


 


भारत अब तक कुल 81 स्थलों पर टेस्ट मैच खेल चुका है और इस सूची में धर्मशाला का नंबर 82वां होगा. जहां तक ऑस्ट्रेलिया का सवाल है तो वह 71 टेस्ट स्थलों पर मैच खेल चुका है. भारत में ईडन गार्डन्स ने सर्वाधिक 40 टेस्ट और विश्व में लंदन स्थित लार्डस ने सर्वाधिक 133 टेस्ट मैचों का आयोजन किया है. अगर एक साल में सर्वाधिक नये स्थलों पर टेस्ट मैचों के आयोजन की बात करें तो 1930 और 1955 दो ऐसे साल रहे जबकि सात-सात स्थलों को टेस्ट दर्जा मिला. इनमें से 1930 में जनवरी से लेकर अप्रैल तक वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के सात स्थलों को टेस्ट दर्जा मिला था. यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तब इंग्लैंड की एक टीम वेस्टइंडीज और दूसरी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गयी थी और कई टेस्ट मैच साथ-साथ खेले गये थे.


 


भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल से टेस्ट मैचों का आयोजन नए स्थलों पर करवाने का निर्णय किया और यही वजह है कि पिछले छह महीनों के अंदर एचपीसीए धर्मशाला पहली बार टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला छठा स्थल बनेगा. अक्तूबर 2016 में इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन किया गया था. इसके बाद एससीए स्टेडियम राजकोट, एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम, एमसीए स्टेडियम पुणे और जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची भी इस सूची में जुड़े.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे अगरकर, अब खुद की नौकरी खतरे में
रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे अगरकर, अब खुद की नौकरी खतरे में

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget