एक्सप्लोरर

Devon Conway: भारत में 100+ के एवरेज और स्ट्राइक रेट से रन बनाता है यह बल्लेबाज, चौंकाने वाले हैं स्पिन के खिलाफ आंकड़े

Devon Conway in India: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने भारत में अब तक चार वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने 100+ की औसत से रन बनाए हैं.

Devon Conway Stats: भारतीय मैदान आमतौर पर विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा रास नहीं आते हैं. धीमी और टर्निंग पिचों पर ज्यादातर बाहरी खिलाड़ी संघर्ष करते दिखाई देते हैं. इसके उलट न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को भारतीय मैदान खूब रास आ रहे हैं. उनका बल्ला यहां जमकर चलता है. हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. उन्होंने यहां चार मैच खेले हैं और चारों मैचों के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. बात यहीं खत्म नहीं होती है. इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ तो कॉनवे के आंकड़े होश उड़ाने वाले रहे हैं.

डेवोन कॉनवे ने भारत में अब तक चार मुकाबले खेले हैं. इन चार मैचों में उन्होंने 102.33 की बल्लेबाजी औसत से 307 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक भी बनाए हैं. यहां उनका सर्वोच्च स्कोर 152 रन रहा है, जो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. भारत में कॉनवे का स्ट्राइक रेट भी आसमान छू रहा है. कॉनवे यहां 121 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

इस साल स्पिन के खिलाफ खूब चला बल्ला
इस साल डेवॉन कॉनवे ने स्पिन के खिलाफ 274 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. उन्होंने इस साल स्पिन के खिलाफ कुल 257 गेंदें खेलीं और 274 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने महज एक बार अपना विकेट गंवाया. स्पिन को अच्छे से खेलने की क्षमता के कारण ही वह भारत में बेहद सफल बल्लेबाज साबित हो रहे हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में हो सकते हैं लीड स्कोरर
भारतीय मैदानों पर कॉनवे का यह परफॉर्मेंस देखकर कहा जा सकता है कि वह इस बार वर्ल्ड कप में लीड स्कोरर हो सकते हैं. फिलहाल वह वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर ही चल रहे हैं.

इस साल कैसा रहा कॉनवे का वनडे परफॉर्मेंस?
डेवोन कॉनवे ने इस साल वनडे क्रिकेट की 11 पारियों में 66.77 की औसत से 601 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक जमाया है. यानी 11 पारियों में 5 बार वह बड़ी पारी खेलकर आउट हुए हैं, बाकी 6 पारियों में वह 20 का स्कोर भी नहीं छू सके हैं. यह आंकड़ा बताता है कि अगर कॉनवे को शुरुआत में आउट करना आसान है लेकिन अगर उनकी नजर पिच पर टिक गई तो फिर उन्हें आउट करना आसान नहीं है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: आर अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े रहकर देखी पूरी भारतीय पारी, मैच के बाद बताया क्या था माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget