एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: 'मेरे लिए यही वर्ल्ड कप है', जानें अपने आखिरी टेस्ट से पहले क्या-क्या बोले डीन एल्गर

Cape Town Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में आज से शुरू हो रहा टेस्ट मैच डीन एल्गर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है.

Dean Elgar Retirement: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (3 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा. यह मैच डीन एल्गर के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच है. ऐसे में अपने इस फेयरवेल मैच से पहले उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर ढेर सारी बातें की हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को ही अपना वर्ल्ड कप बताया है.

डीन एल्गर ने कहा, 'मैं सिर्फ जीत के लिए खेलता हूं. मैं आंकड़ों की परवाह नहीं करता. मैं बस मैच और सीरीज जीत पर फोकस रखता हूं. यही सबसे बड़ी यादें होती हैं, जो आप टीम के साथ साझा कर सकते हैं. टेस्ट सीरीज जीतना हमेशा मायने रखता है. शायद वर्ल्ड कप जीतना इससे बड़ी चीज हो सकती है लेकिन क्योंकि मुझे वर्ल्ड कप खेलने का कभी मौका नहीं मिला तो मेरे लिए यही वर्ल्ड कप है. यह मेरा एरिना है, जहां मैं जीतना चाहता हूं.'

डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 86 टेस्ट मैच खेले हैं. यहां उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के उन आठ बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने प्रोटियाज टीम के लिए 18 टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की है. वह करीब डेढ़ साल तक कप्तान रहे थे. अपने फेयरवेल टेस्ट में एक बार फिर उन्हें कप्तानी सौंपी गई है.

डीन एल्गर कहते हैं, 'इससे (आखिरी टेस्ट में कप्तानी) बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता. मैंने पहले भी दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है. करीब डेढ़ साल मैं कप्तान रहा. इस दौरान मैंने व्यक्तिगत रूप से बहुत कुछ सीखा. मैं कप्तान रहूं या न रहूं, मैं जब मैदान पर होता हूं तो मैं 100% देता हूं. मेरी कोशिश होती है कि युवा खिलाड़ियों को सही राह दिखाता रहूं.'

पिछले मैच के हीरो थे डीन एल्गर
डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में 185 रन की लाजवाब पारी खेली थी. उनकी इसी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया पर विशाल बढ़त लेते हुए मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीता था. एल्गर पिछले मैच में 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी रहे थे. अपने फेयरवेल टेस्ट में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK Sydney Test: फेयरवेल टेस्ट में बेटियों संग मैदान में उतरे डेविड वॉर्नर, तालियों से गूंजा पूरा स्टेडियम

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget