एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बीते 6 साल में पहली बार डेविड वार्नर ने किया निराश

IND Vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में डेविड वार्नर का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. लेकिन इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वार्नर सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए.

IND Vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वार्नर से बड़ी उम्मीदें थीं. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन डेविड वार्नर 5 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. चोट की वजह से वार्नर पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड हमेशा से डेविड वार्नर का फेवरिट टेस्ट वेन्यू रहा है. वार्नर ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए हैं. इस मैदान पर वार्नर ने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं लेकिन बीते छह साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वार्नर इस मैदान पर पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

सिडनी में चलता है वार्नर का बल्ला

बीते छह साल में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो वार्नर ने हर मैच में कम से कम एक एक अर्धशतक या शतक जरूर लगाया है. खासतौर पर पहली में वार्नर का बल्ला जरूर चला है.

2014-15 में जब भारत ने आस्ट्रेलिया दौरा किया था तब वार्नर ने पहली पारी में 101 और दूसरा पारी में चार रन बनाए थे. इसी तरह 2015-16 में विंडीज के खिलाफ वार्नर ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

इसके बाद 2016-17 में वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर 113 और 55 रनों की पारी खेली थी. इसी तरह 2017-18 में एशेज सीरीज के दौरान वार्नर ने इस मैदान पर 56 रन बनाए थे.

भारत के साथ जारी इस मैच से पहले आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 2019-20 सत्र में न्यूजीलैंड का सामना किया थ और उस मैच में वार्नर ने 45 और 111 नाबाद रनों की पारी खेली थी.

वार्नर के पास हालांकि अपने रिकॉर्ड तो कायम रखने का एक और मौका है. देखना होगा कि डेविड वार्नर दूसरी पारी में किसी तरह की बल्लेबाजी करते हैं.

बता दें कि तीसरे टेस्ट के पहले दिन का लंच सेशन बारिश की वजह से प्रभावित रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सेशन में 7.1 ओवर के खेल में 21 रन बनाए और उसने वार्नर का अहम विकेट गंवा दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए हालांकि विल पुकोवस्की ने बेहतरीन ढ़ंग से बल्लेबाजी की है. भारत को सिराज ने पहले सफलता दिलाई.

IND Vs AUS: बारिश की वजह से बाधित हुआ सिडनी टेस्ट, लंच से पहले सिराज ने इंडिया को दिलाई बड़ी सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget