एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: बारिश की वजह से बाधित हुआ सिडनी टेस्ट, लंच से पहले सिराज ने इंडिया को दिलाई बड़ी सफलता

IND Vs AUS 3rd Test Lunch: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन वार्नर सिर्फ 5 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. बारिश की वजह से पहले सेशन में सिर्फ 7.1 ओवर का खेल ही हो पाया.

IND Vs AUS 3rd Test: सिडनी क्रिकेट ग्राउंडर पर खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहले सेशन में बारिश की वजह से 7.1 ओवर का ही खेल हो पाया. बारिश की वजह से अंपायर्स ने पहले दिन जल्दी लंच का फैसला लिया. उस समय तक आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवरों मे एक विकेट पर 21 रन बनाए थे. मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का विकेट गंवाया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वार्नर की वापसी से बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन डेविड वार्नर ने बेहद ही निराश किया. मोहम्मद सिराज ने पांच के निजी योग पर वार्नर को स्लिप में कैच कराकर गुरुवार को शुरू हुए सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया.

लंच सेशन तक पहला टेस्ट खेल रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशैन दो रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से बुमराह ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए. सिराज हालांकि थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 3.1 ओवर में ही 14 रन खर्च कर दिए हैं.

दोनों टीमों में हुए बदलाव

तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी टेस्ट के लिए दो-दो बदलाव हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने जो बर्न्स और ट्रेविस हेड को बाहर का रास्ता दिखाया है. बर्न्स के स्थान पर वार्नर की टीम में वापसी हुई है, जबकि हेड की जगह पर विल पुकोवस्की को डेब्यू करने का मौका मिला है.

टीम इंडिया में भी आखिरकार लंबे विवाद के बाद रोहित शर्मा की वापसी हुई. रोहित शर्मा को मयंक अग्रवाल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है. चोटिल उमेश यादव की जगह पर टीम इंडिया में नवदीप सैनी को डेब्यू का मौका मिला है.

दोनों टीमों के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है. अभी दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. मेजबान टीम ने जहां एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में लीड ली थी वहीं भारत ने मेलबर्न में शानदार जीत के साथ बराबरी कर ली थी.

क्लेयर पोलोसाक ने रचा इतिहास, मेंस मैच में पहली महिला अंपायर बनीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget