एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले हरभजन की 'भविष्यवाणी', डेल स्टेन नहीं होंगे भारत के लिए चुनौती

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि वे भारत के लिए चुनौती साबित नहीं होंगे. हरभजन का मानना है कि स्टेन चोट से उबरने के बाद लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करेंगें, ऐसे में साउथ अफ्रीकी पिच पर भारतीय बल्लेबाज आसानी से उनका सामना कर सकते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि वे भारत के लिए चुनौती साबित नहीं होंगे. हरभजन का मानना है कि स्टेन चोट से उबरने के बाद लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करेंगें, ऐसे में साउथ अफ्रीकी पिच पर भारतीय बल्लेबाज आसानी से उनका सामना कर सकते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

स्टेन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान कंधे की हड्डी खिसकने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं.

हरभजन ने कहा ,‘‘ डेल स्टेन पिछले दस साल में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं होता. जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच इसका सूचक नहीं है कि वह भारत के खिलाफ कैसे खेल सकता है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखें. हमारे पास मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. यह विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है .’’ स्टेन और मोर्कल के लिये इस बल्लेबाजी क्रम पर अंकुश लगाना बहुत कठिन होगा खासकर तब जबकि वे खुद अपनी लय हासिल करने की जुगत में होंगे.

हरभजन ने कहा कि साउथ अफ्रीका में बल्लेबाजों को उछाल से पार पाना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ 20 ओवरों के बाद कूकाबूरा गेंद सीम लेना बंद कर देगी. उसके बाद उछाल से ही पार पाना होगा .’’

इस बारे में बहस चल रही है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या छठे नंबर के लिये सही विकल्प हैं या नहीं लेकिन हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा को इस क्रम पर उतारना चाहिये.

हरभजन ने कहा ,‘‘ रोहित शानदार खिलाड़ी है. वह पूल और कट शॉट बखूबी खेलता है. मेरी नजर में वह नंबर छह के लिये सबसे उपयुक्त है. हम उछाल भरी गेंदों पर भी अपने स्ट्रोक्स खेल सकता है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक प्रतिभाशाली लड़का है और रोहित मुकम्मल बल्लेबाज हैं .’’ साउथ अफ्रीका में पहले टेस्ट से पूर्व भारत को एकमात्र अभ्यास मैच मिला है लेकिन हरभजन इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहते.

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम प्रबंधन ने यह फैसला लेने से पहले सोचा होगा. अभ्यास मैच नहीं मिलने पर भी नेट गेंदबाज उन्हें मैच के समान अभ्यास का पूरा मौका देंगे .’’
उन्होंने यह भी कहा कि 300 टेस्ट विकेट ले चुके स्पिनर आर अश्विन की भारतीय टेस्ट एकादश में जगह पक्की होनी चाहिये. उन्होंने कहा ,‘‘ यदि अश्विन की 300 टेस्ट विकेट के बाद भी जगह पक्की नहीं है तो फिर कब.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget