एक्सप्लोरर

Dale Steyn B'day: जब महज 8 रन खर्च कर 6 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भेज दिया था पवेलियन, ऐसा है डेल स्टेन का बेस्ट बॉलिंग परफार्मेंस

Happy Birthday Dale Steyn: डेल स्टेन आज 39 वर्ष के हो गए. टेस्ट क्रिकेट में वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Dale Steyn: दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) उन तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं, जिनके सामने बल्लेबाज हमेशा खौफ में रहते थे. उनकी आग उगलती हुई गेंदें कब बल्लेबाज का स्टम्प उखाड़ ले जाती थीं, यह किसी को पता तक नहीं चलता था. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल हैं. आज उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए उनके करियर के सबसे बेस्ट बॉलिंग परफार्मेंस की कहानी लाए हैं.

9 साल पहले पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी. जोहानिसबर्ग में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था. मैच के पहले दिन मेजबान टीम के बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे फ्लॉप हो गए थे. अफ्रीकी टीम पहले ही दिन महज 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

दूसरे दिन प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों पर अपनी टीम के बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन की भरपाई करने का दबाव था. यहां डेल स्टेन ने गेंदबाजी आक्रमण संभाला. उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में मोहम्मद हफीज (6) को पवेलियन भेज दिया. अगले ही ओवर में उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद (2) को भी आउट कर दिया. इसी ओवर में वह यूनिस खान (0) को भी चलता करने में सफल हो गए. इस तरह महज 12 रन पर ही पाकिस्तानी टीम 3 विकेट खो चुकी थी.

डेल स्टेन को अपने स्पैल से ब्रेक मिला तो जैक्स कैलिस और फिलेंडर ने अगले चार विकेट अपनी झोली में डालकर पाकिस्तानी की कमर तोड़ दी. यहां से जब फिर से डेल स्टेन का दूसरा स्पैल शुरू हुआ तो उन्होंने अपने आखिरी तीन ओवरों में तीन विकेट झटककर पाकिस्तान की पारी को महज 49 रन पर समेट दिया. पाकिस्तान के महज 2 बल्लेबाज इस पारी में दहाई का अंक छू सके थे. डेल स्टेन ने 8 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए थे.

दूसरी पारी में भी जारी रहा था डेल स्टेन का कहर
पाकिस्तान की दूसरी पारी में भी डेल स्टेन ही सबसे बड़ी बाधा बने. 480 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही पाक टीम के उन्होंने 5 विकेट झटके. पाक की दूसरी पारी भी केवल 268 रन पर सिमट गई. इस तरह इस मुकाबले को प्रोटियाज टीम ने 211 रन से जीत लिया.

यह भी पढ़ें..

ये 5 खिलाड़ी रहे Ranji Tropy 2022 की खोज, कोई बल्लेबाजी में छाया तो किसी ने गेंदबाजी में कहर बरपाया

Salman Butt ने Shahid Afridi के साथ हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, 15 साल पहले बस में हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget