एक्सप्लोरर

Salman Butt ने Shahid Afridi के साथ हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, 15 साल पहले बस में हुआ था विवाद

Salman Butt and Shahid Afridi: सलमान बट और शाहीद अफरीदी के बीच 2007-08 में बस में बैठने को लेकर विवाद हुआ था.

Salman Butt on Fight with Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने करीब 15 साल पुराने एक झगड़े को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) के साथ उनका यह झगड़ा 2007-08 में बस में बैठने को लेकर हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया था कि अफरीदी को एबटाबाद कैंप से घर लौटने के लिये कह दिया गया था.

बट ने इस विवाद को लेकर अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है, 'हर टीम के पास इस तरह का कम से कम एक किस्सा तो सुनाने को होता ही है. वह (शाहिद अफरीदी) मेरे सीनियर थे, वह मेरे दोस्त नहीं थे लेकिन एक समय वह मुझसे अच्छा बर्ताव करते थे. हम लोगों के बीच अच्छी बातचीत थी. लेकिन कई बार दो खिलाड़ियों के बीच में कुछ गलतफहमी हो जाती है. इस तरह की बातें सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए.'

बट ने यह बात इसलिये कही क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस पुराने विवाद को फिर से उखाड़ा था. उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम में इस किस्से को विस्तार से बताते हुए कहा था, 'यह तब हुआ था जब हम ट्रेनिंग से लौट रहे थे. मैं सलमान के साथ आगे की सीट पर बैठा हुआ था. इसके बाद अफरीदी अंदर आए और उन्होंने बट को सीट पर से हटने के लिये कहा. इस बात पर उस वक्त के टीम मैनेजर तलत अली गुस्सा हो गए और उन्होंने अफरीदी से पूछा कि बट को यह सीट क्यों खाली करनी चाहिए. इस पर अफरीदी और तलत साहब के बीच कुछ बातचीत हो गई. इसके बाद रात में मुझे शोएब मलिक ने बताया कि उस घटना की वजह से अफरीदी को घर भेजने का फैसला लिया गया है.'

सलमान बट की वापसी के आड़े आए थे अफरीदी!
सलमान बट ने साल 2019 में एक बयान दिया था कि वह बैन के बाद पाकिस्तान टीम में वापसी करने के काफी करीब थे लेकिन अफरीदी के कारण ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने कहा था, 'मैं भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिये पाकिस्तान की स्क्वाड में जगह बनाने के बेहद करीब था लेकिन अफरीदी ने मेरे चयन का विरोध किया.' बता दें कि सलमान बट साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग केस में फंसे थे. इस मामले में उन पर 5 साल का बैन लगाया गया था. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलकर टीम में वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपनी जगह नहीं बना पाए.

यह भी पढ़ें..

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget