एक्सप्लोरर

LSG vs CSK: बारिश में धुल गया लखनऊ-चेन्नई का मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक; ऐसी रही मैच की कहानी

CSK vs LSG: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने थी. यहां बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकल सका.

CSK vs LSG Match Called Off: IPL का 45वां मुकाबला बेनतीजा रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर से कुछ इस कदर बारिश शुरू हुई कि मैच को रद्द ही करना पड़ा. यहां दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. 

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. CSK के गेंदबाजों ने अपने कप्तान का फैसला सही साबित किया और शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की. नतीजा यह हुआ कि लखनऊ की सलामी जोड़ी पर दबाव बना और काइल मेयर्स (14) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए. उन्हें मोईन अली ने पवेलियन भेजा. 18 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद स्कोरकार्ड में 9 रन और जुड़े ही थे कि पावरप्ले के आखिरी ओवर में महीष तीक्षणा ने बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटका दिए. मनन वोहरा (10) बोल्ड हुए और क्रुणाल पांड्या (0) रहाणे को कैच दे बैठे.

आयुष और पूरन ने संभाली पारी
आगे भी विकेट गिरने का सिलसिला बरकरार रहा. 34 रन के कुल योग पर मार्कस स्टोयनिस (6) के रूप में चौथा विकेट गिरा और फिर 44 के कुल स्कोर पर करण शर्मा (9) आउट हो गए. स्टोयनिस को जडेजा और करण शर्मा को मोईन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 9.4 ओवर में महज 44 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी टीम को निकोलस पूरन और आयुष बदौनी ने संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 48 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की और टीम को 100 के पार पहुंचाया. यहां 103 के कुल योग पर निकोलस पूरन (20) को मथीषा पाथिराना ने पवेलियन भेजा. इसके बाद कृष्णप्पा गौतम भी 3 गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने.

दूसरे छोर से आयुष तेज-तर्रार पारी खेलते रहे. उन्होंने 33 गेंद पर 59 रन की नाबाद पारी खेली. जब 19.2 ओवर में लखनऊ का स्कोर 125/7 था. तभी बारिश का दौर कुछ ऐसा शुरू हुआ कि रूका ही नहीं. नतीजतन मैच ऑफिशियल्स ने मुकाबले को रद्द करना ही सही समझा.

यह भी पढ़ें...

IPL Code of Conduct: छोटी-छोटी गलतियां भी दोहराईं तो लग सकता है 8 मैचों का बैन, जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget