एक्सप्लोरर

IPL Code of Conduct: छोटी-छोटी गलतियां भी दोहराईं तो लग सकता है 8 मैचों का बैन, जानें क्या कहते हैं IPL के नियम

Virat vs Gautam: IPL में बीती रात हुए विवादों के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर को लेवल-2 श्रेणी के अपराध करने का दोषी पाया गया था. इन दोनों की पूरी मैच फीस काट ली गई थी.

RCB vs LSG IPL 2023: IPL में सोमवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच हुए मुकाबले में बड़ा घमासान हुआ. विराट कोहली एक के बाद एक लखनऊ सुपर जायंट्स के दो खिलाड़ियों और मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ गए. विराट की सबसे पहले नवीन-उल-हक़ के साथ बहस हुई और फिर वह अमित मिश्रा से उलझते दिखाई दिए और फिर मैच के बाद उनकी गौतम गंभीर से भी तीखी बहस हो गई. नतीजा यह हुआ कि विराट कोहली पर तो भारी-भरकम जुर्माना लगा ही, साथ ही गौतम गंभीर और नवीन उल-हक़ पर भी फाइन लगाया गया.

गौतम गंभीर और विराट कोहली को लेवल-2 अपराध श्रेणी के तहत दोषी पाया गया और इन्हें अपनी मैच फीस का 100-100% गंवाना पड़ा, वहीं नवीन-उल-हक़ को लेवल-1 अपराध श्रेणी के तहत 50 फीसदी मैच फीस गंवानी पड़ी. फिलहाल तो इन खिलाड़ियों/टीम ऑफिशियल पर मैच फीस का ही जुर्माना लगा लेकिन अगर इस तरह की गलतियां ये आगे भी दोहराते हैं तो बचे हुए पूरे IPL मुकाबलों से इनकी छुट्टी हो सकती है.

दरअसल, IPL के नियमों के मुताबिक हर तरह के अपराध की अलग-अलग श्रेणियां हैं. हल्की-फुल्की गलतियों के लिए मैच फीस कट जाती है तो बड़ी गलतियों पर सीधे कुछ मैचों से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक का प्रावधान किया गया है. वैसे, छोटी-छोटी गलतियां दोहराने पर भी 8 मैचों से लेकर एक साल तक का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है.

लेवल-1: अगर कोई खिलाड़ी या टीम ऑफिशियल निम्न श्रेणी (लेवल-1) की गलती पहली बार करता है तो उसे या तो चेतावनी या फंटकार लगाकर छोड़ दिया जाता है या फिर उसकी 50% मैच फीस काट ली जाती है. अगर इसी तरह की छोटी गलती वह एक और बार करता है तो उसकी 50-100% तक मैच फीस काटी जा सकती है या उसे दो मैचों तक के लिए बैन किया जा सकता है. अगर लेवल-1 में उल्लेखित नियमों का उल्लंघन कोई शख्स तीसरी बार कर देता है तो उस पर 2 से 8 मैचों तक का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. वहीं अगर इन गलतियों को तीन से ज्यादा बार दोहराया जाता है तो फिर खिलाड़ी/टीम ऑफिशियल पर 8 मैचों से लेकर सालभर तक का प्रतिबंध लग सकता है.

लेवल-2: इस श्रेणी में मध्यम स्तर की गलतियां उल्लेखित हैं, जो कि लखनऊ-बैंगलोर मैच में कोहली और गंभीर द्वारा की गईं. इस श्रेणी में उल्लेखित नियमों के एक बार उल्लंघन करने पर सीधे 50-100% मैच फीस काटी जा सकती है या दो मैचों तक का बैन लगाया जा सकता है. दो बार इन नियमों का उल्लंघन करने पर दो से आठ मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. तीसरी बार गलती दोहराने पर 8 मैचों से लेकर सालभर तक प्रतिबंध का प्रावधान है. वहीं, तीन से ज्यादा बार इस लेवल के नियम तोड़ने पर एक से पांच साल तक आईपीएल खेलने पर बैन लग सकता है.

लेवल-3: इस श्रेणी में हाथापाई जैसी स्थिति से लेकर अन्य अपराध उल्लेखित हैं. इस श्रेणी के अपराध पहली बार करने पर ही खिलाड़ी को सीधे 4 से 8 मैचों के लिए बैन किया जा सकता है. दूसरी बार अगर इस तरह की गलती होती है तो 8 मैचों से लेकर एक साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है. वहीं, तीसरी बार इस श्रेणी के अपराध करने पर एक साल से लेकर जिंदगीभर के लिए IPL से छुट्टी हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: पहले कुंबले...फिर गांगुली...अब अमित मिश्रा और गौतम गंभीर, सीनियर खिलाड़ियों से विवाद पर खूब ट्रोल हो रहे कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- सूर्यकुमार यादव पर करूंगी 500 करोड़ की मानहानि का केस; जानें क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- सूर्यकुमार यादव पर करूंगी 500 करोड़ की मानहानि का केस
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

Budget 2026 से क्या बदलेगा? Growth vs Fiscal Discipline पर सरकार का Master Plan | Paisa Live
BJP Money: भारतीय जनता पार्टी के पास कितना पैसा है? PM MODI | BJP | ABPLIVE
NEET छात्रा की मौत का गुनहगार कौन, Bihar Police पर परिवार ने लगाए संगीन आरोप
Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- सूर्यकुमार यादव पर करूंगी 500 करोड़ की मानहानि का केस; जानें क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- सूर्यकुमार यादव पर करूंगी 500 करोड़ की मानहानि का केस
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget