एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह को टीम में नहीं होना चाहिए..., पूर्व क्रिकेटर का बयान जानकर हिल जाएंगे आप; जानें क्या कहा

Manoj Tiwary on Jasprit Bumrah: भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी लगातार तीखे बयानों के कारण चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर करने की सलाह दे डाली है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. वो एमएस धोनी पर सपोर्ट ना करने का आरोप लगा चुके हैं, टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के लिए 'पाखंडी' शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं. अब उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा है. बुमराह इंग्लैंड टूर पर पांच में से सिर्फ 3 टेस्ट खेले थे. मनोज तिवारी का कहना है कि जिस खिलाड़ी को स्क्वाड में चुना जाता है, उसे सुनिश्चित करना चाहिए कि वो सारे मैच खेले.

खेल से बड़े नहीं जसप्रीत बुमराह

क्रिक ट्रैकर के मुताबिक मनोज तिवारी ने कहा, "मेरे नजरिए से जब आपको पहले से पता हो कि कोई खिलाड़ी सीरीज के पांचों मैच खेलने के लिए फिट नहीं है, तो साफ है कि आप उसे नहीं चुनेंगे. आप उस प्लेयर को इसलिए नहीं चुनेंगे क्योंकि कोई भी क्रिकेट के खेल से बड़ा नहीं हो सकता. फिर वो चाहे जसप्रीत बुमराह हो, विराट कोहली, रोहित शर्मा या कोई और. कोई भी क्रिकेट के खेल से बड़ा नहीं है."

इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई टूर पर सभी 5 टेस्ट खेले थे, लेकिन सिडनी में खेले गए अंतिम मुकाबले में उन्हें कमर में इंजरी आई थी. इस चोट के कारण वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे. शायद यही कारण रहा कि टीम मैनेजमेंट को मजबूरन फैसला लेना पड़ा कि बुमराह इंग्लैंड में सिर्फ 3 टेस्ट खेलें.

बुमराह का चयन ही नहीं होना चाहिए...

मनोज तिवारी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ता को इस बात का ज्ञान हो कि कोई विशेष खिलाड़ी सारे मैच नहीं खेल पाएगा, तो उसका चयन ही नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, "एक कारण यह भी समझा जा सकता है कि अगर तेज गेंदबाजी में बैकअप नहीं था तो बुमराह का चयन जरूरी था, लेकिन जब आपके पास बेंच पर ऐसे गेंदबाज बैठे हों, जो निरंतर अच्छा कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में बुमराह का चयन ही नहीं होना चाहिए था."

यह भी पढ़ें:

43 साल के जेम्स एंडरसन ने नीलामी में फिर दिया नाम, CSK, MI, RR या DC, कौनसी फ्रैंचाइजी खरीदेगी?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget