एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: दो बार ICC ट्रॉफी जीतने से चूकी टीम इंडिया, द्विपक्षीय सीरीज में रही नंबर-1; ऐसा रहा पूरा साल

Team India: भारतीय टीम ने इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लाजवाब प्रदर्शन किया. वह इन तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 रैंकिंग पर काबिज हुई. हालांकि वह इस साल भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई.

Team India In 2023: साल 2023 में टीम इंडिया भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाई हो लेकिन यह साल उसके लिए लाजवाब रहा. इस साल टी20 से लेकर वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया ने कुल 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली और इनमें से 9 में जीत हासिल की. इसके साथ ही इस साल हुए दोनों आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी वह फाइनल तक पहुंची.

वनडे में चार सीरीज जीती; एक में हार का सामना
भारतीय टीम के लिए नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुई. यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया. इसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी सरज़मीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज को एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीता. हालांकि मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को घरेलू मैदानों पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसका बदला भारत ने सितंबर में हुई वनडे सीरीज में कंगारुओं को हराकर लिया. भारत ने वर्ल्ड कप के पहले हुई इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी. इस बीच भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.

तीन टी20 सीरीज में मिली जीत; यहां भी एक सीरीज गंवाई
भारत ने इस साल चार टी20 सीरीज खेली. जनवरी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से हराया और इसके ठीक बाद न्यूजीलैंड को भी 2-1 से मात दी. अगस्त में विंडीज दौरे पर उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम इंडिया ने आयरलैंड को 2-0 से और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी20 सीरीज में शिकस्त दी.

दोनों टेस्ट सीरीज में मिली जीत
भारत ने इस साल केवल दो टेस्ट सीरीज खेली. पहली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रही, जिसमें भारतीय टीम ने चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से जीता. इसके बाद जुलाई में विंडीज दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 1-0 से टेस्ट सीरीज हराई.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल चूकी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी. इंग्लैंड के 'दी ओवल' में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा और वह लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल चूक गई.

वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी छूटी
नंवबर में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन किया. अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतते हुए यह टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन यहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया.

एशिया कप चैंपियन
भारतीय टीम भले ही आईसीसी टूर्नामेंट्स इस साल भी नहीं जीत पाई लेकिन उसने एशिया कप का टाइटल अपने नाम जरूर कर लिया. उसने मेजबान श्रीलंका को एकतरफा शिकस्त देते हुए एशिया कप ट्रॉफी उठाई.

यह भी पढ़ें...

West Indies Cricket: मुश्किल में है वेस्टइंडीज क्रिकेट, निकोलस पूरन समेत तीन बड़े खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget