एक्सप्लोरर

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर लगे 'फिक्सिंग' के आरोप, आईसीसी ने शुरू की जांच

साल 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए गाले टेस्ट में फिक्सिंग किए जाने का दावा किया गया है. एक स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल खेले गए टेस्ट मैच में मैच फिक्सरों के निर्देश पर शायद पिच से छेड़छाड़ की गई थी. इस खुलासे के बाद आईसीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नई दिल्ली: साल 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए गाले टेस्ट में फिक्सिंग किए जाने का दावा किया गया है. एक स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल खेले गए टेस्ट मैच में मैच फिक्सरों के निर्देश पर शायद पिच से छेड़छाड़ की गई थी. इस खुलासे के बाद आईसीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अल जजीरा टीवी नेटवर्क ने दावा किया कि मुंबई के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रॉबिन मौरिस ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल पिच से छेड़छाड़ के लिये गाले में एक मैदानकर्मी को रिश्वत दी थी.

यह स्टिंग ऑपरेशन कल प्रसारित होगा लेकिन इसकी झलकियां कतर स्थित इस चैनल ने आनलाइन पोस्ट की है.

आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमने अब तक मिली सीमित जानकारी के आधार पर अपने सदस्य देशों के एंटी करप्शन यूनिट सहकर्मियों के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अनुरोध किया है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़े सारे सबूत और सहायक सामग्री हमें मुहैया कराई जाये ताकि हम पूरी जांच कर सके .’’

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि वह आईसीसी के साथ सहयोग करेगा और उसने दोहराया कि वह भ्रष्टाचार ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं करेगा.

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन के संपर्क में हैं और इस कथित घटना में अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे. ’’

इसके अनुसार, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी के साथ लगातार सपंर्क में है और श्रीलंका में आगामी दौरों के लिये भ्रष्टाचार रोधी अभियान पर उसके दिशानिर्देशों का अनुकरण कर रहा है. ’’

जिस मैच में पिच से छेड़छाड़ की बात हो रही है, वह 26 से 29 जुलाई तक भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेला गया था.

चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया ,‘‘ गाले स्टेडियम पर सहायक मैनेजर, मैदानकर्मी थरंगा इंडिका ने कहा कि वह गेंदबाजों या बल्लेबाजों की मददगार पिच बना सकते हैं. अगर आपको स्पिन गेंदबाजी या तेज गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिये मददगार पिच चाहिये तो यह हो जायेगा. ’’

क्लीपिंग में 41 बरस के मौरिस ने इंडिका की ओर इशारा करते हुए कहा ,‘‘ होता यह कि वह और हम ऐसी पिच बना सकते हैं जिस पर जो चाहे वैसा ही होगा . वह मुख्य मैदानकर्मी है और सहायक मैनेजर भी .’’

भारत ने यह मैच 304 रन से जीता. पहली पारी में भारत ने 600 रन बनाये जिसमें शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन का योगदान दिया.

दूसरी पारी भारत ने तीन विकेट पर 240 के स्कोर पर घोषित की जिसमें कप्तान विराट कोहली ने नाबाद शतक बनाया. श्रीलंकाई टीम दो पारियों में क्रमश: 291 और 245 रन ही बना सकी और चार दिन में हार गयी.

इंडिका ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने बल्लेबाजों की मददगार पिच बनाई थी. स्टिंग के वीडियो में उसने कहा ,‘‘ भारत बल्लेबाजों के लिये मददगार विकेट पर खेला. हमने विकेट को रोलर से पूरी तरह से दबाया और उस पर पानी डालकर कड़ा कर दिया. ’’

विवादों से घिरी इंडियन क्रिकेट लीग में खेल चुके मौरिस ने अंडरकवर रिपोर्टर से कथित तौर पर कहा कि वह सट्टा लगाने के लिये उन्हें टिप्स देंगे .उसने यह भी दावा किया कि इस साल नवंबर में इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे पर भी इस मैदान पर ‘पिच फिक्सिंग’ की जायेगी .

श्रीलंकाई क्रिकेट में पिच से छेड़छाड़ विवाद नया नहीं है. 2016 के शुरू में आईसीसी ने गाले के क्यूरेटर जयनंद वार्नवीरा को तीन साल के लिये निलंबित किया था क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया था.

वार्नवीरा तब चल रही जांच के संबंध में दो अलग मौकों पर एसीयू के साथ पूर्व निर्धारित साक्षात्कार के लिये उपस्थित नहीं हुए थे और जांच के संबंध में उनसे मांगे गये दस्तावेज मुहैया कराने में असफल रहे थे.

पिछले साल एक भारतीय चैनल ने महाराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और पुणे के क्यूरेटर पांडुरंग सालगांवकर का स्टिंग आपरेशन करके दावा किया था कि उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में पिच फिक्स करने को मंजूरी दी थी .

बाद में आईसीसी एसीयू की जांच में सालगांवकर को क्लीन चिट मिल गई लेकिन सटोरियों से संपर्क की बात आईसीसी को नहीं बताने पर उन्हें निलंबन झेलना पड़ा .

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget