एक्सप्लोरर

David Warner को मिल सकती है बड़ी राहत, लीडरशिप बैन हटाने पर विचार कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बड़ी राहत मिलने जा रही है. वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालते हुए भी नज़र आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. डेविड वार्नर (David Warner) में आए बदलाव को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें राहत देने पर विचार कर रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर पर लगे लीडरशिप बैन को रीव्यू करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है. बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर पर यह बैन लगाया था.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने डेविड वार्नर पर लगे लीडरशिप बैन के हटने की उम्मीद जताई है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ''क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर पर लगे बैन को हटाने पर विचार कर रहा है. इस बारे में बोर्ड के मेंबर्स की मीटिंग होगी. इस मीटिंग में डेविड वार्नर पर लगा लाइफटाइम बैन हटाया जा सकता है.''

डेविड वार्नर को बैनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ के साथ 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया था. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा दिया था. इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया था कि डेविड वार्नर को भविष्य में टीम का कप्तान का उपकप्तान नहीं बनाया जाएगा. स्टीव स्मिथ पर यह बैन दो साल के लिए लगा था.

स्मिथ पिछले साल बने उपकप्तान

स्टीव स्मिथ का बैन हालांकि मार्च 2020 में ही खत्म हो गया था. लेकिन इसके बाद भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाने पर विचार नहीं किया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि स्टीव स्मिथ को पिछले साल टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया.

लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया कदम टीम में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है. लिमिटिड ओवर्स टीम के कप्तान फिंच का परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. ऐसा भी हो सकता है कि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में वार्नर टीम की कमान संभालते नज़र आएं.

IND Vs ENG: फॉर्म में वापसी करके बेहद खुश हैं चेतेश्वर पुजारा, इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget