एक्सप्लोरर

क्रिकेट शुरू करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खास प्लान, इस तरीके से शुरू होगी ट्रेनिंग

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन बदलावों को ट्रेनिंग के दौरान ही लागू कर सकता है.

कोरोना वायरस की वजह से करीब दो महीनों से क्रिकेट पूरी तरह से थमा हुआ है. एक के बाद एक बड़ी सीरीज रद्द होने की वजह से क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है. हालांकि अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने देश में खेल को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स इस महीने के अंत से नए नियमों के तहत ट्रेनिंग दोबारा शुरू करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोबारा से ट्रेनिंग शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुका है. ट्रेनिंग के लिए मैप बनाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जॉन और स्पोर्ट्स साइंस के चीफ एलेक्स की मदद ली है. ये दोनों आईसीसी और दूसरे देशों को दोबारा से ट्रेनिंग शुरू करने के लिए भी मदद कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए नए प्रोटोकॉल बनाने की है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही खिलाड़ियों को गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा. एलेक्स ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों के ट्रेनिंग करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा.

देखने को मिलेगा यह बदलाव

हालांकि एलेक्स का मानना है कि क्रिकेट की दोबारा प्रैक्टिस शुरू करते वक्त खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, ''नेट प्रैक्टिस करते हुए एक नेट पर दो या तीन बॉलर होते हैं, जिनमें से एक ही गेंदबाजी कर रहा होता है, इसलिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है.''

एलेक्स ने बताया है कि क्रिकेट के दोबारा शुरू होने पर खिलाड़ी विकेट गिरने या जीत दर्ज करने पर पहले के जैसे जश्न नहीं मना पाएंगे. उन्होंने जोर दिया कि क्रिकेट के दोबारा शुरू होने पर उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स का दावा, दूसरे देशों की लीग को समझ आ रही है हमारी अहमियत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget