एक्सप्लोरर

कोरोना के कहर के बीच क्रिकेट की वापसी का सिलसिला जारी, अगले महीने से होगा पॉपुलर लीग का आयोजन

कोरोना वायरस की वजह से इस साल क्रिकेट बेहद प्रभावित हुआ है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की वापसी के लिए अहम कदम उठाए गए हैं.

कोरोना वायरस के कहर के बीच क्रिकेट की वापसी का सिलसिला और आगे बढ़ रहा है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के 2020-21 सीजन के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. 10 दिसंबर से शुरू हो रही लीग के शुरुआती मैच होबार्ट और कैनबरा बबल में खेले जाएंगे. इसके बाद क्वींसलैंड (23 दिसंबर) और ऐडिलेड (28 दिसंबर) मैचों की मेजबानी करेंगे.

सीजन का पहला मैच होबार्ट हरीकैंस और मौजूदा विजेता सिडनी सिक्सर्स के बीच ब्लंडस्टोन एरेना में खेला जाएगा. नए साल में होने वालै मैचों के स्थलों की घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उम्मीद जताई है की सीमा पर लगी पाबंदियों में छूट से हर राज्य में मैचों का आयोजन किया जा सकेगा. बीबीएल के हेड एलिस्टर डोबसन ने कहा, "इस बात में कोई शक नहीं है कि यह लीग द्वारा अभी तक फिक्च र्स को लेकर सबसे मुश्किल काम था और जिस तरह से यह हुआ उससे हम काफी खुश हैं. पूरे आस्ट्रेलिया में कई लोगों के लिए यह साल काफी मुश्किल रहा है. अगर सीमा संबंधी स्थितियां हमें मंजूरी दें तो हम बीबीएल को हर राज्य में ले जाना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "हम सीजन के बाकी बचे 35 मैचों और फाइनल पर हमारे क्लबों, प्रसारणकर्ता, साझेदार और सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इस संबंध में घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी."

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड से शुरू हो रही सीरीज से पहले बीबीएल के सिर्फ नौ मैच खेले जाएंगे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जब शुरू होगी तक बीबीएल में 10 दिन का ब्रेक होगा. इसके बाद बीबीएल के मैच दिन में खेले जाएंगे. बाकी की टेस्ट सीरीज के दौरान बीबीएल के मैच टेस्ट मैच खत्म होने के बाद खेले जाएंगे.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बड़ी अपडेट, तीन खिलाड़ियों की टीम में होगी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget