एक्सप्लोरर

EngvsSL: कुक की रिकॉर्ड पारी से इंग्लैंड की जीत, सीरीज़ में 2-0 की बढ़त

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को नौ विकेट से मात देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

EngvsSL: कुक की रिकॉर्ड पारी से इंग्लैंड की जीत, सीरीज़ में 2-0 की बढ़त

चेस्टर ली स्ट्रीट: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को नौ विकेट से मात देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.


रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में 79 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. कुक 47 रनों पर और निक कॉम्पटन 22 रनों पर नाबाद लौटे.


इस मैच में कुक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे किए. वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकार्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था.


इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान कुक ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने हरफनमौला मोइन अली की नाबाद 155 रनों की शतकीय पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की 83 रनों और जोए रूट की 80 रनों की पारी की बदौलत नौ विकेट पर 498 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी थी.


विशाल स्कोर के आगे श्रीलंका की बल्लेबाजी ढह गई और पूरी टीम अपनी पहली पारी में महज 101 रनों पर ही ढेर हो गई. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड एक बार फिर श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए अभिशाप साबित हुए. ब्रॉड के हिस्से में चार विकेट आए. वहीं एंडरसन और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए.


कुक ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया. श्रीलंका पर एक और पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन दूसरी पारी में टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 475 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा 126 रन दिनेश चांडिमल ने बनाए. उनके अलावा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 80, रंगना हेराथ ने 61 और कौशल सिल्वा ने 60 रनों का योगदान दिया. एंडरसन ने इस पारी में पांच विकेट अपने नाम किए.


हालांकि इतने रन बनाने के बाद भी श्रीलंका, इंग्लैंड को चुनौती पूर्ण लक्ष्य नहीं दे पाई जिसका कारण उसकी पहली पारी में बल्लेबाजों का बुरी तरह धराशायी हो जाना रहा. इंग्लैंड ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम किया.


मैच में आठ विकेट लेने वाले एंडरसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.


इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेल गए श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 88 रनों से मात दी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget