एक्सप्लोरर

INDvsSL: टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 सीरीज पर है भारत की नजर

टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए कटक में श्रीलंका से भिड़ेगी. इससे पहले भी भारत ने श्रीलंका को उसके घर में ही तीनों फॉर्मेट में सीरीज में मात दी थी.

कटक: टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए कटक में श्रीलंका से भिड़ेगी. इससे पहले भी भारत ने श्रीलंका को उसके घर में ही तीनों फॉर्मेट में सीरीज में मात दी थी.

टी-20 में भारत के पास श्रीलंका पर बढ़त है. भारत ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच जीते हैं जबकि चार में उसे हार मिली है. इस मैदान पर हालांकि भारत का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था. 2015 में साउथ अफ्रीका ने उसे सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर कर दिया था.

इस सीरीज में भारतीय टीम टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा की आगुआई में उतरेगी. वनडे में भी रोहित कप्तान थे. विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण रोहित को कप्तानी सौंपी गई है. इस सीरीज में रोहित के पास शिखर धवन के अलावा लोकेश राहुल के रूप में एक और सलामी जोड़ीदार मौजूद है.

टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मध्यक्रम में टीम को संभालने के लिए तैयार हैं. उनके जिम्मे श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने का जिम्मा है. अय्यर ने वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक जड़े थे. वह टी-20 में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

इनके अलावा टीम के पास दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के निचले क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं.

गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज है. हालांकि उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में उनके साथ नहीं है. बुमराह को हालांकि मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी जैसे युवा और प्रातिभाशाली खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी का भार साझा करना होगा. घरेलू क्रिकेट में सिराज और थंपी के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि यह दोनों मौका मिलने पर टीम को निराश नहीं करेंगे.

वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के रूप में भी टीम के पास अच्छा विकल्प है. उनके पास अंतर्राष्ट्रिय क्रिकेट का अनुभव भी है.

वहीं श्रीलंका इस मैच में लगातार पांच टी-20 मैच हारने के बाद उतर रही है. उसके लिए उपुल थरंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सबसे अहम खिलाड़ी हैं. थरंगा ने तीसरे वनडे में 95 रन बनाए थे जबकि मैथ्यूज ने दूसरे वनडे में सैंकड़ा जड़ा था.

इन दोनों के अलावा टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गेंदबाजी की बात की जाए तो मेहमान टीम पूरी तरह से अपने स्ट्राइक गेंदबाज सुरंगा लकमल के ऊपर निर्भर करेगी. लकमल ने टेस्ट और वनडे दोनों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

उनके अलावा नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो के ऊपर भी लकमल का साथ जेने की जिम्मेदारी है. सचिथ पथिराना के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी, हालांकि टी-20 में सचिथ को ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वनडे प्रदर्शन को देखते हुए उनसे टीम को उम्मीदें जरूर होंगी.

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्ड़ा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट.

श्रीलंका: थिसारा पेररा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget