एक्सप्लोरर

India vs New Zealand: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित, धवन, शमी को दिया जा सकता है आराम: रवि शास्त्री

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उतरी टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाली टीम में बदलाव देखे जा सकते हैं, ऐसा इशारा आज जीत के बाद खुद कोच रवि शास्त्री ने दिया.

न्यूज़ीलैंड को आखिरी वनडे में 35 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम का जोश हाई है. पहले ऑस्ट्रेलिया और अब न्यूज़ीलैंड को उसके घर में करारी शिकस्त देने के बाद वर्ल़्ड क्रिकेट की सभी टीमों का ध्यान इस बात पर है कि किस तरह से भारत को इसी साल होने वाले विश्वकप में रोका जाए.

इसी साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले विश्वकप में अब 4 महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियों के अंतिम दौर में हैं. भारतीय टीम विश्वकप के मद्देनज़र अपने खिलाड़ियों को रोटेट एंड रेस्ट की पॉलिसी के तहत आजमा रही है.

अब न्यूज़ीलैंड को पस्त करने के बाद भारतीय टीम को वतन लौटना है. जहां पर एक बार फिर से इसी महीने ऑस्ट्रेलियाई टीम से उसका सामना होना है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उतरी टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाली टीम में बदलाव देखे जा सकते हैं. ऐसा इशारा आज जीत के बाद खुद कोच रवि शास्त्री ने दिया.

जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर पैनल में आए रवि शास्त्री ने लिटिल मास्टर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में खिलाड़ियों को लेकर सवाल पूछा गया तो रवि शास्त्री ने ये इशारा दे दिया कि भारतीय टीम विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों क आराम दे सकती है.

रवि शास्त्री ने कहा, 'हां, हमने इस बारे में चयनकर्ताओं से बात की है. हम उस सीरीज़ में कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट देने की कोशिश करेंगे. मोहम्मद शमी को भी अब ब्रेक की जरूरत होगी. लेकिन अच्छी बात ये है कि जसप्रीत बुमराह वापस आ रहे हैं. भुवनेश्वर पर भी नजर रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें रेस्ट दिया जा सके.'

गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट के साथ ही कोच ने बल्लेबाज़ों को भी रेस्ट दिए जाने की वकालत की. शास्त्री ने रोहित और शिखर धवन का नाम लेकर उन्हें आराम देने की बात कही. शास्त्री बोले, 'रोहित शर्मा और शिखर धवन लगातार खेल रहे हैं और उन्हें आगे भी लगातार खेलना है. इसलिए हम कुछ मैचों में किसी और को मौका दे सकते हैं. यह हमारे पार किसी को आजमाने का आखिरी मौका होगा.'

साथ ही उन्होंने बेंच स्ट्रेंथ पर कहा कि 'जो खिलाड़ी अभी प्लेइंग इलेवन में नहीं है, उन्हें विश्व कप से पहले मैच प्रैक्टिस मिल सके. अगर वे इन मैचों में बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो बेहतर मानसिकता के साथ विश्व कप में पहुंचेंगे.' शास्त्री के इस इशारे से ये भी साफ है कि अब भी बैंच के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में और मौका दिया जाएगा. जिनमे युवा शुबमन गिल और विजय शंकर शामिल हैं.

रोटेट एंड रेस्ट पॉलिसी के तहत भारतीय कप्तान विराट कोहली इस दौरान रेस्ट पर हैं और टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget