एक्सप्लोरर

अंडर-19 टीम को न्यूजीलैंड में जल्दी बिठाना होगा तालमेल: राहुल द्रविड़

भारत की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को कहा कि अगले महीने से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में टीम के युवा खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थतियों से जल्दी तालमेल बिठाना होगा.

मुंबई: भारत की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को कहा कि अगले महीने से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में टीम के युवा खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थतियों से जल्दी तालमेल बिठाना होगा.

अगले महीने 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो रही है.

बुधवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पहले द्रविड़ ने कहा, "यहां परिस्थतियां ऐसी हैं जिनमें टीम का एक भी खिलाड़ी नहीं खेला है, यह इनके लिए अलग तरह की चुनौती है इसलिए यहां सफलता हासिल करने के लिए टीम के खिलाड़ियों को यहां की स्थितियों से जल्द से जल्द तालमेल बिठाना होगा."

उन्होंने कहा, "बेंगलुरू में लगाए गए शिविर में हमने उसी तरह की परिस्थतियों में रहने की कोशिश की थी, लेकिन पूरे तरीके से ऐसा कर पाना मुश्किल होता है."

द्रविड़ ने कहा कि कई खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में खेलने का अनुभव इस टीम को फायदा पहुंचाएगा.

उन्होंने कहा, "घरेलू क्रिकेट का अनुभव रखने वाले कुछ खिलाड़ियों का टीम में होना हमेशा अच्छा होता है. इस टीम में भी कुछ खिलाड़ी हैं. यह टीम उसी तरह की है जैसी हमारे पास पिछले विश्व कप में थी. सिर्फ एक ही बड़ा अंतर है कि पिछली टीम में ऐसे ज्यादा खिलाड़ी थे जिन्हें अंडर-19 विश्व कप खेलने का अनुभव था."

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "टीम के पास अच्छा तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है और टीम की बल्लेबाजी भी काफी अच्छी है."

तीन बार की विजेता भारत को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे की टीमों के साथ रखा गया है.

द्रविड़ ने कहा कि अंडर-19 विश्वकप युवा खिलाड़ियों के लिए अपने आप को साबित करने का बेहतरीन मौका है. यह उनके करियर में मील का पत्थर है जो उनके सीनियर टीम में जाने के रास्ते को खोलता है.

द्रविड़ ने कहा, "मैं इन खिलाड़ियों से प्रारूप के बारे में भी बात कर रहा था. अगर यह अगले छह-आठ महीनों में इंडिया-ए टीम में जगह बना लेते हैं तो यह अच्छा होगा. हम इसे एक पड़ाव की तरह देखते हैं. मैं नहीं कह सकता कि कौन वहां तक जाएगा और कौन नहीं. इन सभी में भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने की काबिलियत है."

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का महत्व समझाया है. भारत की पिछली अंडर-19 टीम के खिलाड़ी इस समय कमाल कर रहे हैं. कुछ हालांकि ज्यादा खास नहीं कर पाए, लेकिन कौन जानता है कि भविष्य में वो कुछ कर जाएं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget