एक्सप्लोरर

IND vs BAN: 90 रनों पर आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बोले- मुझे शतक नहीं बना पाने का दुख नहीं, लेकिन...

Cheteshwar Pujara: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 6 विकेट पर 278 रन बना चुकी है. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए.

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 6 विकेट पर 278 रन बना चुकी है. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं. बहरहाल, चेतेश्वर पु्जारा ने शतक से चूंकने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरे 90 रन टीम के लिए बेहद अहम है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जिस गेंद पर आउट हुआ, वह शानदार गेंद थी, उस गेंद पर कुछ ज्यादा नहीं कर सकता था.

'मुझे शतक नहीं बना पाने का दुख नहीं...'

चेतेश्वर पु्जारा ने शतक से चूंकने पर कहा कि मुझे शतक नहीं बना पाने का दुख नहीं है. मैं इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, अगर इस तरह बल्लेबाजी करता रहा तो जल्द शतकीय पारी आएगी. उन्होंने कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन मैंने जिस तरह बल्लेबाजी की, खुश हूं. भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि लोग शतक की बात करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि टीम के लिए क्या अहम है. इस मैच में हम जिस स्थिति में हैं, हम यहां से मैच जीत सकते हैं. इस विकेट पर मैच ड्रॉ होने की संभावना बेहद कम है.

'इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं'

चेतेश्वर पु्जारा ने कहा कि हमारी नजर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है. श्रेयस अय्यर और मेरी साझेदारी काफी अहम थी. खासकर, तब जब हमारी टीम जल्दी 3 विकेट खोने के बाद संघर्ष कर रही थी. उन्होंने कहा कि इस पिच पर गेंद ऊपर-नीचे रह रही है, इस वजह से बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. आप इस तरह की विकेट पर कभी सेट नहीं हो सकते. किसी ओवर की महज एक गेंद आपकी पारी खत्म कर सकती है. इस विकेट पर बल्लेबाज के तौर पर आप रिलेक्स नहीं हो सकते. चेतेश्वर पु्जारा के मुताबिक, इस विकेट पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी मुश्कल होती जाएगी.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ वालों को मिलेगा IPL 2023 में खेलने का मौका! सुपर जायंट्स पूरा करेगी अपना वादा, 18 को ट्रायल

रणजी डेब्यू पर शतक जड़ Arjun Tendulkar ने की पिता सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी, जानें अब तक कैसा रहा है सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget