एक्सप्लोरर

रणजी डेब्यू पर शतक जड़ Arjun Tendulkar ने की पिता सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी, जानें अब तक कैसा रहा है सफर

Arjun Tendulkar: गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने डेब्यू रणजी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक लगाया और अपने ही पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की.

Arjun Tendulkar: महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने रणजी करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है. गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने डेब्यू रणजी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक लगाया और अपने ही पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की. सचिन ने भी अपने डेब्यू रणजी मुकाबले में शतक लगाया था और अपने टैलेंट का परिचय दिया था. आइए जानते हैं 23 साल के अर्जुन का क्रिकेटिंग करियर में अब तक का सफर कैसा रहा है. 

अर्जुन ने खेली जानदार पारी

राजस्थान के खिलाफ अर्जुन को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने 207 गेंदों में 120 रनों की जानदार पारी खेली. उनकी पारी में 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे. बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन ने पहले ही मुकाबले में दिखा दिया है कि वह केवल गेंदबाजी करना ही नहीं जानते हैं बल्कि मौका मिलने पर बल्ले से भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं.

मुंबई के लिए काफी क्रिकेट खेले हैं अर्जुन

अर्जुन ने काफी कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और मास्टर का बेटा होने के कारण उन्होंने हर तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार किया. उन्होंने मुंबई के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेला है. मुंबई के लिए ही उन्होंने घरेलू टी20 डेब्यू भी किया था. 2021 में हरियाणा के खिलाफ उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया था, लेकिन अन्य फॉर्मेट में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी. इंडियन प्रीमियर लीग में वह तीन साल से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

मौका तलाशने के लिए पहुंचे गोवा

मुंबई की टीम में जगह नहीं मिलने के कारण अर्जुन ने इस सीजन गोवा के लिए खेलने का फैसला लिया और यह उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुआ. गोवा में आते ही उन्हें लिस्ट-ए डेब्यू करने का मौका मिला. विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था जिसके बाद उन्हें रणजी डेब्यू करने का भी मौका मिला है. 

यह भी पढ़ें:

2022 में शतकों का सूखा खत्म करने वाले विराट कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन, जानिए टेस्ट-वनडे और टी20 के सभी आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget