एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: दोहरे शतक के साथ पुजारा ने रचा नया इतिहास

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में अब तक फ्लॉप रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है.

राजकोट: रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में अब तक फ्लॉप रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. फॉर्म में लौटे सौराष्ट्र के कप्तान पुजारा झारखंड के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में 204 रनों की पारी खेलते ही सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

इस दोहरे शतक के साथ पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने दोहरे शतक की संख्या को 12 तक पहुंचा दिया है जो कि नया रिकॉर्ड है. अब तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 दोहरा शतक नहीं लगाया था. इससे पहले सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड विजय मर्चेंट के नाम था. उन्होंने अपने करियर में 11 दोहरा शतक लगाया था. 70 साल के बाद पुजारा ने इस नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.

सौराष्ट्र के कप्तान पुजारा ने अपनी पारी में 355 गेंदों का सामना किया और 28 चौके लगाए. इस पारी के साथ पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी धमक दिखा दी है. पुजारा की इस पारी से चयनकर्ता भी काफी खुश होंगे क्योंकि काउंटी क्रिकेट और रणजी के शुरुआती मैचों में पुजारा के बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला था.

सौराष्ट्र के लिए पुजारा के अलावा चिराग जानी ने 108 रन की पारी खेली. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 210 रन की साझेदारी की जिससे सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 553 रन बनाकर समाप्त घोषित की.

बड़े स्कोर के जवाब में झारखंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 52 रन बनाए हैं। झारखंड अभी सौराष्ट्र से 501 रन पीछे है। सौराष्ट्र की तरफ से दोनों विकेट जयदेव उनादकट ने लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget