एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: PCB ने हाइब्रिड मॉडल के लिए जगह की फाइनल, जानें कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल के लिए जगह फाइनल हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को इसकी जानकारी दे दी है.

India vs Pakistan Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल के लिए जगह तय हो गई है. इसकी बस आधिकारिक घोषणा बाकी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को इसकी जानकारी दे दी है. पीसीबी ने टीम इंडिया के मैचों के लिए यूएई को चुना है. उसके पास श्रीलंका और यूएई का विकल्प था. ये दोनों ही देश पाकिस्तान से नजदीक हैं. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के नाम पर मुहर लग गई है. 

क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक पीसीबी ने यूएई में दिलचस्प दिखाई है. उसने आईसीसी को ऑफीशियली इसकी जानकारी दे दी है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शेख मुबारक अल नाहयान के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद यूएई के नाम पर मुहर लगी है. हालांकि इसको लेकर आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला -

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को खेला जा सकता है. यह मुकाबला दुबई में आयोजित हो सकता है. दुबई का स्टेडियम उसके दूसरे स्टेडियम के मुकाबले काफी बड़ा है. लिहाजा इसी मैदान पर मैच होने की ज्यादा संभावना है. 

यूएई के पास दुबई के साथ-साथ दो और विकल्प -

यूएई में कुल तीन स्टेडियम हैं. लेकिन इसमें सबसे चर्चित स्टेडियम दुबई का रहा है. यहां काफी मैच हुए हैं. दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और शारजाह का भी विकल्प है. लेकिन दुबई का स्टेडियम साइज के मामले में इन दोनों से बड़ा है. लिहाजा दुबई का नाम लगभग तय है. ईसीबी और पीसीबी की मीटिंग के बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को लेकर चर्चा बढ़ जाएगी.

कब जारी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल -

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकती है. यह मुकाबला 20 फरवरी को आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : INDW vs WIW: पहले बैटिंग में चलाया जादू, फिर गेंदबाजी में बरपाया कहर; भारत ने वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget